देहरादून शहर के चारों ओर एक्सप्रेस वे बनेगा

देहरादून शहर के चारों ओर एक्सप्रेस वे बनने से शहर के अंदर ट्रैफिक जाम से निजात
देहरादून वासियों के लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है। जी हां अब देहरादून के लोगों को जाम से जल्द ही निजात मिलने जा रही है। बता दें कि देहरादून के चारों ओर 82 किलोमीटर का 6 लाइन एक्सप्रेस वे बनने जा रहा है। बताते चलें कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई द्वारा इस एक्सप्रेस वे का प्राथमिक डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे का डीपीआर बनाने के लिए टेंडर भी निकाले जा चुके हैं। इस एक्सप्रेस-वे को बनाने के लिए छह कंपनियों द्वारा टेंडर भरा गया है इन्हीं छह कंपनियों में से किसी एक कंपनी को इस एक्सप्रेस वे को बनाने का टेंडर दिया जाएगा। 6 लेन के एक्सप्रेस वे बनने से लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी।(Dehradun Expressway Tender)

 

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे बनने से देहरादून शहर में ट्रैफिक अधिक रहेगा। मसूरी ऋषिकेश तथा सहस्त्रधारा का ट्रैफिक देहरादून शहर के अंदर प्रवेश ना करें इसके लिए देहरादून शहर के चारों ओर एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले लोक निर्माण विभाग ने 114 किलोमीटर रिंग रोड बनाने का वादा किया था लेकिन उस प्रोजेक्ट को मंजूरी ना मिल पाने के कारण वह कार्य पूरा नहीं हो पाया। बताते चलें कि एनएचआई ने नए सिरे से 6 लाइन एक्सप्रेस वे बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।देहरादून में इसके अंतर्गत प्रथम चरण में 12 किमी तक के हिस्से का कार्य होना है। शेष 70 किलोमीटर हिस्से के लिए डीपीआर तैयार की जा रही हैं। इसके साथ ही एक्सप्रेस वे का कार्य आशा रोड़ी से शुरू होकर शहर के चारों और घूम कर आशा रोटी पर ही मिलेगा जिससे शहर में जाम से निजात मिलेगी तथा मंसूरी का ट्रैफिक शहर में दाखिल ही नहीं हो पाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)