सोहम हिमालय सेंटर देगा ब्रह्मकमल पहाड़ी टोपी के आय का एक अंश देगा टोपी के फनकार कैलाश के परिवार को

सोहम हिमालय सेंटर समीर शुक्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से  ब्रह्मकमल पहाड़ी टोपी के आय का एक अंश देने का सकंल्प लिया है साथ ही वो दिवंगत हुए टोपी के फनकार कैलाश भट्ट के परिवार को आर्थिक सहायता देंगे साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के कला साहित्य संस्कृति के लोगो से अपील की है वो क्राउड फंडिंग कर एक सामूहिक सहयोग करे कैलाश भट्ट जैसे शिल्पी के लिए । साथ उन्होंने सरकार से सहायता की अपील की।

आओ पढ़ते क्या कहा सोहम हिमालय के समीर शुक्ला ने अपनी फ़ेसबुक टाइम लाइन से।

Kailash Bhatt
संस्कृति का एकाकी वाहक दिवंगत!
बरसों से अपने सीमित संसाधनो से पहाड़ी परिधान परंपरा को पुष्ट करता एक कलाकार हमे छोड़ गया और पीछे रह गये स्तब्ध, शोकाकुल और निराश्रित स्वजन।
यूं तो मृत्यु का कोई निश्चित समय नही होता पर कम उम्र मे यदि ऐसा हो तो अनगिनत समस्याएं अचानक परिवार के समक्ष खड़ी हो जाती हैं।
ऐसे मे बतौर शुभचिंतक क्या हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है ?
या वो सिर्फ ‘श्रद्धांजलि,दुखद, ऊं शांति और कुछ जज़्बाती वाक्यों’ तक ही सीमित है!
अतः मेरा निवेदन श्रद्धेय नरेंद्र सिंह नेगी पद्मश्री Pritam Bhartwan , Kalyan Rawat व अन्य रसूख दार मित्रों से है कि वे मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी से स्व कैलाश भट्ट  जी के परिवार हेतु एक ठोस सहायता की प्रार्थना करें और मुझे विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री जी उन्हें निराश नहीं करेंगे।
हमारे समाज मे ऐसी परिस्थितियों के लिए #CrowdFunding जैसी कोई संवेदनशील संस्कृति भी नहीं है। अगर हम थोड़ा-बहुत #Sharing ( Donation शब्द मे अहंकार छुपा है) का भाव रखे तो बहुत सी समस्याओं के हल संभव हैं।
खैर क्या होगा और क्या नहीं !!
बहरहाल मैं #SohamHimalayanCentre की ओर से एक छोटा सा संकल्प लेता हूं कि
हमारे द्वारा निर्मित #BrahmakamalPahadiTopi की आय का एक अंश नियमित तौर पर ( तिमाही अथवा छमाही) स्वर्गीय कैलाश भट्ट जी के परिवार को उनके बच्चो की शिक्षा हेतु जाता रहेगा।
उनके कोई भी निकटस्थ हमे उनके Bank Details उपलब्ध कराने मे सहायता करें🙏

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)