एक विद्यायक ऐसा भी

पंक्चर जोड़कर परिवार चला रहा उत्तराखंड के नवनिर्वाचित विधायक का बेटा, कहा- काम करने में नहीं कोई शर्मिंदगी

उत्तराखंड का विधानसभा चुनाव इस बार कई मायनों में यादगार रहेगा। चुनाव में मिली जीत के बाद कई नए-नवेले विधायक लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

पिथौरागढ़ के फकीर राम इन्हीं में से एक हैं। फकीर राम गंगोलीहाट से चुनाव जीते हैं। एक वक्त था जब फकीर राम घर चलाने के लिए कारपेंटर का काम किया करते थे। बाद में राजनीति में आए और लोगों की सेवा करने लगे। उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया और इस बार जब वो बीजेपी से चुनाव लड़े तो लोगों ने उन्हें दिल खोलकर वोट और समर्थन दोनों दिया। ये तो हुई फकीर राम की बात, लेकिन आज हम आपको उनके बेटे के बारे में बताएंगे। जो कि अपने पिता की तरह सादगी के साथ रहते हैं। बीजेपी विधायक फकीर राम का बड़ा बेटा आज भी गाड़ियों के पंक्चर जोड़ने का काम करता है। बेटे जगदीश का कहना है कि उसे अपने काम पर कभी शर्मिंदगी महसूस नहीं होती।

उत्तराखंड के नवनिर्वाचित एक ऐसे विधायक हैं, जिनकी सादगी की चर्चा हर किसी की जुबान पर है। वह खुद जितनी सादगी के साथ रहते हैं, उनका परिवार भी उतना ही साधारण जीवन जीता है।

गंगोलीहाट से नवनिर्वाचित विधायक नवनिर्वाचित विधायक का परिवार हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में रहता है।

 

विधायक फकीर राम के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे जगदीश राम ने बताया कि वह करीब 12 साल से पंक्चर बनाने का काम करते हैं और इसी से परिवार का खर्च चलाते हैं। परिवार चलाने के लिए किसी से मदद नहीं मांगी।

बताया कि उनका छोटा भाई वीरेंद्र राम फर्नीचर का काम करता है। मां बलपा देवी गृहिणी और पिता राजनीति से जुड़े हैं।

पिता के चुनाव जीतने पर परिवार काफी खुश है। बलपा देवी ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद पति एक दिन के लिए घर आए थे लेकिन फिर देहरादून चले गए। बताया कि वह एक सप्ताह बाद होली पर घर आएंगे। घर पर बधाई देने वाले शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।

फकीर राम ने अपने व्यवहार और सादगी की बदौलत राजनीति में मुकाम हासिल किया है। भाजपा से टिकट मिलने के बाद उन्होंने मजबूत प्रतिद्वंद्वी को चुनाव में पराजित किया। क्षेत्र के युवाओं में भी उनकी लोकप्रियता है।

Please follow and like us:
Pin Share

About The Author

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enjoy this blog? Please spread the word :)