World Water Day 2022: जानिए ‘विश्व जल दिवस’ का महत्व और पानी बचाने के उपाय
प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को ‘विश्व जल दिवस (World Water Day)’ के रूप में मनाया जाता है ताकि पानी का महत्व और पानी बचाने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके.
World Water Day 2022
इसलिए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस (World Water Day) ‘ के रूप में मनाया जाता है ताकि, पानी का महत्व और पानी बचाने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके. इस अवसर पर आइए एक नज़र डालते हैं इस साल की World Water Day की थीम पर. साथ ही जानिये विश्व जल दिवस का महत्व और पानी बचाने के आसान उपाय क्या-क्या हैं?
World Water Day मनाने का इतिहास और उद्देश्य
पानी की बढ़ती जरूरते, पानी की बढ़ते अभाव और जमीन में निचे फिसलती पानी (भू-जल) की लेवल आदि से लोगों को अवगत कराने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations Organization) ने विश्व जल दिवस (World Water Day) सेलिब्रेट करने की शुरुआत की थी.
साल 1992 में रियो डि जेनेरियो (ब्राज़ील) में आयोजित ‘ पर्यावरण एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन ‘ ( UNCED ) में विश्व जल दिवस को मनाने के प्रस्ताव को बहुमत से पारित किया गया. इसके बाद 1993 से, जल संरक्षण के जरूरतों को समझने और सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस का आयोजन किया जाता है. आपको बता दू, सबसे पहले विश्व जल दिवस का आयोजन 22 मार्च 1993 को किया गया था.
विश्व जल दिवस 2022 की थीम
drinks water at the edge of a check dam in village
जल दिवस का महत्व
दुनियाभर बहुत से लोग किस्मत वाले की उन्हें 24 घंटे पानी मिल रहा है. जबकि दुनिया का एक बड़ा हिस्सा ऐसा है जिसे साफ पानी तो क्या पानी ही नहीं मिल रहा है और इस दिन को मनाने का महत्व सिर्फ इतना सा है कि हम सब उस संसाधन को बचाने में साथ हो जो हमारी जिंदगी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, और आज जिस तरह के वातावरण में रहते हैं उसके लिए हम ही जिम्मेदार हैं. ऐसे दिन हमें याद दिलाते हैं कि हमें किन चीज़ों को बचाने की जरूरत है. अभी देर नहीं हुई है अगर हम आज से ही हमारी जिंदगी से जुड़े इतने महत्वपूर्व रिसोर्स को बचाने में योगदान दें.
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…