विश्व में हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है।
लोगों को इस बीमारी की पहचान, लक्षण और रोकथाम के बारे में जानकारी दी जाती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक हर साल करीब 10 मिलियन लोगों की मौत कैसर के कारण होती है, लेकिन लाइफस्टाइल में बदलाव, नियमित जांच और इस बीमारी के शुरूआती लक्षण को पहचान कर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात दिया जा सकता है।
कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। तो आइए इस दिन के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।विश्व कैंसर दिवस का इतिहास और उद्देश्य
कैंसर शब्द की उत्पत्ति का श्रेय यूनानी चिकित्सक हिप्पोक्रेट्स को दिया जाता है। उन्हें चिकित्सा का जनक” भी माना जाता है। पहली बार 2008 में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इसकी स्थापना यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल द्वारा इस बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी।
इस दिन का मुख्य उद्देश्य है, दुनिया भर में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके संकेतों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं। इन कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के प्रभाव को कम करने और सतर्क रहने के लिए प्रोत्साहित करना है।
पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…