एजुकेशन

वट्सअप में अब ‘बिना इंटरनेट’ भी कर पाएंगे चैटिंग

 

वट्सअप में अब ‘बिना इंटरनेट’ भी कर पाएंगे चैटिंग, ये है यूज करने का तरीका
WhatsApp Proxy Setting: वॉट्सऐप यूज करने के लिए आपको अभी तक इंटरनेट की जरूरत पड़ती थी. मगर आपके फोन ही नहीं इलाके में भी इंटरनेट नहीं होने पर आप इसे यूज कर पाएंगे. ऐप ने नए साल के मौके पर एक अपडेट जोड़ा है, जिसके बाद यूजर्स बिना इंटरनेट के भी इसे यूज कर सकेंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

WhatsApp यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए नए-नए फीचर्स जोड़ता रहता है. ऐप डेवलपर्स ने इस प्लेटफॉर्म को एक स्टेप और आगे ले जाने का फैसला किया है. वॉट्सऐप का लेटेस्ट फीचर इसका सबूत है. ऐप ने दुनियाभर के यूजर्स के लिए Proxy Support लॉन्च किया है. इसकी जानकारी वॉट्सऐप ने गुरुवार को दी है.

प्रॉक्सी सपोर्ट की मदद से वॉट्सऐप यूजर्स बिना इंटरनेट के भी इस प्लेटफॉर्म पर कनेक्ट रह सकेंगे. उनके फोन ही नहीं एरिया में भी इंटरनेट नहीं होने पर भी यूजर्स वॉट्सऐप की सेवा को यूज कर पाएंगे.

इस फीचर की मदद से WhatsApp यूजर्स दुनियाभर में वॉलंटियर्स और ऑर्गेनाइजेशन्स के प्रॉक्सी सर्वर सेटअप के जरिए कनेक्ट रह सकेंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

WhatsApp ने बताया कि प्रॉक्सी नेटवर्क से कनेक्ट रहने पर भी यूजर्स को प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्हें पहले की तरह ही प्राइवेसी और सिक्योरिटी मिलती रहेगी.

उनके मैसेज एंड-डू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे. कंपनी की मानें तो यूजर्स के मैसेज को बीच में कोई नहीं देख पाएगा. ना ही प्रॉक्सी नेटवर्क पर, ना Meta और ना ही WhatsApp खुद. वॉट्सऐप ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ‘साल 2023 के लिए हमारी शुभकामनाएं है कि इंटरनेट शटडाउन कभी भी ना हो.’

ऐप ने लिखा, ‘ईरान में जिस तरह की दिक्कत हम पिछले कुछ महीनों से देख रहे हैं, अंत में वे मानवाधिकार को अस्वीकार करते हैं और लोगों को अर्जेंट मदद मिलने से रोकते हैं. इस तरह के शटडाउन्स होते रहेंगे. हम उम्मीद करते हैं कि ये सॉल्यूशन लोगों की मदद करेगा, जहां सिक्योर और भरोसेमंद-कम्युनिकेशन की जरूरत है.’

इस तरह से कर पाएंगे यूज
नया ऑप्शन वॉट्सऐप की सेटिंग मेन्यू में मिलेगा. आपके फोन में वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए. कंपनी का कहना है कि अगर आपके पास इंटरनेट एक्सेस है, तो सोशल मीडिया या सर्च इंजन पर भरोसेमंद प्रॉक्सी सोर्स को खोज सकते हैं.

एक प्रॉक्सी नेटवर्क से कनेक्ट रहने के लिए आपको WhatsApp Setting में जाना होगा. यहां आपको Storage and Data का ऑप्शन मिलेगा. आपको Proxy के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. अब आपको Use Proxy के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और Proxy Address एंटर करके सेव करना होगा.

इस तरह से आप बाद में इस नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे. अगर कनेक्शन सफल रहता है, तो आपको चेकमार्क नजर आएगा. अगर किसी वजह से प्रॉक्सी कनेक्शन कनेक्ट होने के बाद भी आप मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं, तो संभव है कि उसे ब्लॉक कर दिया गया हो. ऐसी स्थिति में आपको दूसरा प्रॉक्सी नेटवर्क यूज करना होगा.

 

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

7 hours ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

5 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago