कचरा प्रबंधन पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वेस्ट वॉरियर्स संस्था को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा एस डी जी गोलकीपर अवार्ड से नवाजा गया.
देहरादून।
कचरा प्रबंधन पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वेस्ट वॉरियर्स संस्था को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा एस डी जी गोलकीपर अवार्ड से नवाजा गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा राज्य में किए जा रहे बेस्ट प्रैक्टिस को दस्तावेज के रूप में संकलित कर राज्य स्थापना दिवस पर जारी किया जाएगा. इस बेस्ट प्रैक्टिसेज को राज्य सरकार के स्तर पर भी क्रियान्वित किया जाएगा. एक स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 27 व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सतत विकास लक्ष्य के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सहारनिय कार्य करने के लिए एस डी जी गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया गया , जिसमें वेस्ट वॉरियर्स संस्था जो कि देहरादून, सहस्त्रधारा, केंप्टी फॉल ,हर की दून -गोविंद वाइल्ड लाइफ सेंचुरी , जिम कॉर्बेट- रामनगर आदि जगह पर ठोस कचरा प्रबंधन पर बेहतरीन कार्य कर रही है को भी सम्मानित किया गया. संस्था के प्रबंधक श्री नवीन कुमार सडाना द्वारा बताया गया यह अवार्ड मिलना उनके लिए बहुत बड़ी सम्मान की बात है क्योंकि उत्तराखंड राज्य के स्थापना के बाद ऐसा पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें सतत विकास लक्ष्य के अंतर्गत एसडीजी गोलकीपर जो कि 17 गोल के लिए कार्य कर रहा है, उसमें संस्था द्वारा भी अहम भूमिका निभा उत्तराखंड राज्य को और मजबूत और आत्म निर्भर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है.
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…