*4 %महंगाई भत्ते अनुमन्य होने पर जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने किया आभार व्यक्त*
*देहरादून 19 जून 2023।* उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री रमेश बिंजोला के नेतृत्व में पेयजल सचिव मुख्य महाप्रबंधक महोदया से राज्य कर्मचारियों की भांति उत्तराखंड जल संस्थान के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को महा जनवरी 2023 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते के आदेश जारी करने हेतु अनुरोध किया गया था l उक्त के क्रम में मुख्यालय द्वारा आदेश संख्या 1769 दिनांक 17 जून 2023 को आदेश जारी कर कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ते का लाभ अनुमन्य किया गया है l प्रतिनिधिमंडल में रमेश बिंजोला प्रांतीय महामंत्री संजय जोशी प्रांतीय अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी मंडलीय अध्यक्ष शिशुपाल रावत मंडलीय महामंत्री संदीप मल्होत्रा मीडिया प्रभारी धन सिंह नेगी कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल प्रदेश उपाध्यक्ष लाल सिंह रौतेला प्रदेश कोषाध्यक्ष धन सिंह चौहान आदि कर्मचारी उपस्थित थे l कर्मचारी संगठन द्वारा पेयजल सचिव मुख्य महाप्रबंधक महोदया महाप्रबंधक मुख्यालय सचिव प्रशासन वित्त निदेशक वरिष्ठ लेखा अधिकारी का आदेश निर्गत करने पर आभार व्यक्त किया गया ।
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…
हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…