उत्तराखंड में बढ़ते कोविड संक्रमण के मद्देनजर सरकार बुधवार को कई अहम फैसले ले सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में आज शाम पांच बजे से सचिवालय स्थित विश्वकर्मा बिल्डिंग के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में कैबिनेट बैठक होने जा रही है। सूत्रों ने बताया कि सरकार कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविट प्रोटोकाल को लेकर कड़े निर्णय ले सकती है।
इसमें शीतकालीन अवकाश के बाद खुल रहे स्कूलों में छात्र- छात्राओं की उपस्थिति सीमित रखने के साथ ही सार्वजनिक जीवन में भीड़ भाड़ कम करने के लिए भी नए प्रस्ताव रखे जा सकते है। इसके अलावा पेयजल कर्मियों का वेतन कोषागार से देने और पेंशन का प्रकरण के साथ ही पुलिस ग्रेड पे विवाद का मसला भी हल हो सकता है। प्रदेश में जल्द विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर सरकार लोकलुभावन फैसले भी ले सकती है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है।
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…
हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…