एजुकेशन

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने भिक्षावृति एवं बाल विवाह को समाप्त करने के लिए एक कार्य योजना बनाने के सम्बन्ध में बैठक ली।

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने भिक्षावृति एवं बाल विवाह को समाप्त करने के लिए एक कार्य योजना बनाने के सम्बन्ध में बैठक ली।

देहरादून।अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में समाज कल्याण, विद्यालयी शिक्षा, श्रम एवं पुलिस विभाग और राज्य में बाल संरक्षण एवं कल्याण के लिए कार्य कर रहे एनजीओ के साथ बालश्रम, भिक्षावृति एवं बाल विवाह को समाप्त करने के लिए एक कार्य योजना बनाने के सम्बन्ध में बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश में ऐसे कमजोर परिवारों को चिन्हित किया जाना जरूरी है, जिनकी खराब स्थिति के कारण उनके बच्चे बालश्रम व भिक्षावृति की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे चिन्हित परिवारों को सरकार द्वारा संचालित सभी सामाजिक एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करवाया जाना चाहिए। उन्होंने स्कूलों से ड्रॉप आउट, गैरहाजिर और आउट ऑफ स्कूल बच्चों का एक सटीक डाटाबेस जल्द ही तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को एनजीओ के साथ मिलकर बालश्रम, भिक्षावृति तथा बाल विवाह समाप्त करने हेतु सटीक एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान राज्य में बालश्रम, भिक्षावृति एवं बाल विवाह को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए शासन स्तर पर एक हाई पावर कमेटी के गठन पर भी चर्चा की गई। बैठक में सचिव श्रीमती राधिका झा, डॉ. रविनाथ रमन, मेजर योगेन्द यादव, विशेष सचिव गृह श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव गृह श्रीमती निवेदिता कुकरेती, अपर सचिव श्रीमती अमनदीप कौर, श्री आनंद स्वरूप, डीआईजी श्रीमती पी. रेणुका देवी, बचपन बचाओं आंदोलन से श्री मनीष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

59 minutes ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

5 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago