प्रदेश के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना ने संभाला मोर्चा।
उत्तराखंड के वन क्षेत्रों में विकराल रूप ले रही आग बारिश के बाद काबू में आई है. देहरादून समेत कई क्षेत्रों में शनिवार शाम को हुई तेज बारिश ने जंगलों को आग से राहत पहुंचाई है. हालांकि कुमाऊं, गढ़वाल मंडलों में अभी भी कुछ जगह जंगलों में आग धधक रही है और मौके पर वन विभाग के अधिकारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने सभी वन अधिकारियों की छुट्टी रद्द करते हुए 24 अलर्ट रहने के लिए कहा है. इसके साथ ही सीएम धामी ने रेस्पॉन्स टाइम पर काम करने के लिए वन विभाग को आदेश दिए हैं. सभी प्रभावित जिलों में अग्निशमक व्यवस्थओं को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारियों, वन विभाग, आपदा प्रबंधन को मुख्यमंत्री ने समन्वय बनाने के लिए निर्देश दिए हैं.
शनिवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हल्द्वानी में वनाग्नि पर काबू पाने के लिए बैठक में निर्देशों के बाद जिलाधिकारी वंदना ने विभिन्न विभागों को अत्यधिक प्रभावित वन प्रभागों जैसे- नैनीताल वन प्रभाग, हल्द्वानी वन प्रभाग तथा रामनगर वन प्रभाग को आवश्यक मानवीय एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ अन्य सामुदायिक गतिविधियों को युद्धस्तर पर कराते हुए व्यापक जनजागरूकता बढ़ाए जाने के निर्देश दिए.हल्द्वानी: जंगलों की आग बुझाने उतरी एनडीआरएफ, एयरफोर्स बेस कैंप के पास लगी आग पर मिला नियंत्रण
हल्द्वानी-नैनीताल जिले के कई इलाकों के जंगल में कई दिनों से लगी आग
एयरफोर्स बेस कैंप के पास लगी आग पर MI17 हेलीकॉप्टर की मदद से पाया गया काबू
आग को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने ली एनडीआरएफ की मदद
आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ की एक टुकड़ी ने संभाला मोर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…