एजुकेशन

सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली ने आजकंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया

सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली ने आज उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर मानसून को लेकर तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

उन्होंने कंट्रोल रूम में सूचनाओं तथा अलर्ट को किस प्रकार आगे बढ़ाया जाता है, इसके बारे में यूएसडीएमए के विशेषज्ञों से जानकारी ली। कंट्रोल रूम से मौसम की निगरानी किस प्रकार की जा रही है, तथा कैसे आम जनता को अलर्ट किया जा रहा है, इसे लेकर भी उन्होंने विशेषज्ञों से अपडेट लिया।

उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने, लोगों को जागरूक करने तथा त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की तैनाती के संबंध में भी जानकारी ली।

इस दौरान सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने कहा कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र 24×7 कार्य कर रहा है। कंट्रोल रूम में आम जनता की कॉल पर तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित डीडीएमओ के स्तर से समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते कोई भी समस्या होने पर आम जनता 1077 एवं 1070 पर कॉल कर अपनी समस्याएं दर्ज करवा सकते हैं।

इस मौके पर ड्यूटी ऑफिसर आलोक कुमार सिंह, एसईओसी की दिवस प्रभारी डॉ. पूजा राणा, यूएसडीएमए के विभिन्न विषय विशेषज्ञ तथा विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद थे।

admin

Recent Posts

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

5 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

7 days ago