आज हरियाणा के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में लोक सभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली एवं उत्तराखण्ड राज्य के मुख्य सचिव, सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक के साथ आपसी समन्वय हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बैठक की गई। बैठक में उत्तराखण्ड के सचिव गृह दिलीप जावलकर ने बताया कि लोक सभा निर्वाचन-2024 के परिप्रेक्ष्य में उत्तराखण्ड राज्य में सम्पूर्ण व्यवस्थाएं की गयी है। बॉर्डर पर सभी प्रदेशों से आपसी समन्वय किया जा रहा है तथा सुरक्षा की दृष्टि से प्लॉन तैयार कर लिया गया है। उक्त बैठक में  ए०पी० अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, निर्वाचन, उत्तराखण्ड द्वारा भी प्रतिभाग किया गया जिनके द्वारा बताया गया कि राज्य में स्थापित सभी 93 अंतरराज्यीय बैरियर पर सी०सी०टी०वी० कैमरों लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राज्यों के साथ समन्वय हेतु अब तक 26 बैठकें की जा चुकी है, आपसी समन्वय निरन्तर बना हुआ है। बॉर्डरिंग राज्यों के मुख्यालय स्तर से लेकर थाना स्तर तक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किये गये है जिनसे निरन्तर समन्वय बना हुआ है।

admin

Recent Posts

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

5 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

7 days ago