मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘आदर अभिनन्दन, आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और श्रमिकों की हिम्मत से ही यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हुआ। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम भी नियमित तौर पर मौके पर रही। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय एवं राज्य की एजेंसियों द्वारा समन्वय के साथ कार्य कर इस ऑपरेशन को सफल बनाया गया। टनल में फंसे श्रमिकों के धैर्य ने भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का मनोबल बढ़ाया
कार्यक्रम में सचिव श्रम आर. मीनाक्षी सुंदरम ने भी विचार रखे। इस अवसर पर श्रमायुक्त सुश्री दीप्ति सिंह, भारतीय मजदूर संघ के सुमित सिंघल, ट्रेड यूनियन कॉर्डिनेशन के अध्यक्ष नवीन कुरील समेत विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और श्रमिकों के परिजन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…