एजुकेशन

उत्तराखंड में अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख मतदाता शामिल

उत्तराखंड में अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख मतदाता शामिल

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत 8 जून 2026 को हुई थी।

अभियान की शुरुआत के दिन प्रदेश में कुल 79,60,762 मतदाता सूची में शामिल थे। गणना फार्म के वितरण और संकलन के बाद 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की गई, जिसमें 71,33,785 मतदाता शामिल थे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया। इसके बाद 13 अगस्त से 28 सितंबर तक प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया गया। निस्तारण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की गई, जिसमें कुल **71,58,949 मतदाता** शामिल हैं।

अंतिम सूची में **37,37,701 पुरुष, 34,21,036 महिला और 212 थर्ड जेंडर मतदाता** शामिल हैं। वहीं, 18-19 आयुवर्ग के 72,656 और 80 वर्ष से अधिक आयु के 1,22,892 मतदाता अंतिम सूची में दर्ज हैं। प्रदेश में वर्तमान में कुल 12,543 मतदेय स्थल हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम प्रकाशन में **1,29,872 नए मतदाता** जोड़े गए, जबकि नियमानुसार **1,04,708 मतदाताओं के नाम सूची से विलोपित** किए गए।

अंतिम मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट **voter.eci.gov.in** और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की वेबसाइट **ceo.uk.gov.in** पर ऑनलाइन देखी जा सकती है। इसके अलावा संबंधित डीईओ/ईआरओ कार्यालय और बीएलओ के माध्यम से भी मतदाता सूची प्राप्त की जा सकती है।

अंतिम सूची में नाम शामिल नहीं होने वाले पात्र व्यक्ति **Form 6** भरकर ECI Net App के माध्यम से ऑनलाइन अथवा अपने बीएलओ के जरिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही बीएलओ को घर-घर जाकर पात्र लोगों से जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं।

#Uttarakhand #VoterList #ElectionCommission #VoterRevision #SIR2026 #UttarakhandNews #Dehradun #VoterRegistration #ElectionNews #VoterID #ECI #LatestNews

admin

Recent Posts

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

4 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

7 days ago