₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की देहरादून को सौगात, ऋषिकेश में हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में आयोजित “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में देहरादून जनपद के विकास को नई गति देते हुए ₹172.78 करोड़ लागत की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹46.50 करोड़ लागत की 13 योजनाओं का लोकार्पण किया। इस प्रकार कुल ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात जनपद को मिली।
इन योजनाओं में सड़क, पुल, इंटरलॉकिंग टाइल्स, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, नहरों के पुनरोद्धार, गौशाला निर्माण, शिक्षा, पशुपालन, पार्क एवं सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम के माध्यम से देहरादून जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
#Uttarakhand #Dehradun #Rishikesh #PushkarSinghDhami #GurmitSingh #VikasYojana #DevelopmentProjects #Infrastructure #SevaPakhwada #UttarakhandNews #DehradunDevelopment #RoadConstruction #FloodProtection #Irrigation #TourismDevelopment

