एजुकेशन

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दो पुस्तकों का विमोचन किया

 

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दो पुस्तकों का विमोचन किया

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दो पुस्तकों का विमोचन किया और कहा कि वह प्रत्येक भारतीय के कल्याण के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। एक बयान के अनुसार ये दो पुस्तकें ‘मोदी@20:ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ और ‘हार्टफेल्ट-द लिगेसी ऑफ फेथ’ हैं, जिनमें ‘पंजाबियत’ और सिखों के लिए प्रधानमंत्री के स्नेह और समुदाय के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया है।विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री लेखी ने कहा, ‘‘मेलबर्न में ‘विश्व सद्भावना’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बहुत सम्मानित महसूस किया और दो पुस्तकों
नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दो पुस्तकों का विमोचन किया और कहा कि वह प्रत्येक भारतीय के कल्याण के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।
एक बयान के अनुसार ये दो पुस्तकें ‘मोदी@20:ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ और ‘हार्टफेल्ट-द लिगेसी ऑफ फेथ’ हैं, जिनमें ‘पंजाबियत’ और सिखों के लिए प्रधानमंत्री के स्नेह और समुदाय के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री लेखी ने कहा, ‘‘मेलबर्न में ‘विश्व सद्भावना’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बहुत सम्मानित महसूस किया और दो पुस्तकों ‘मोदी @ 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ और ‘हार्टफेल्ट-द लिगेसी ऑफ फेथ’ का विमोचन किया। कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करके खुशी हुई।’’

यह कार्यक्रम एनआईडी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था, जिसके मुख्य संरक्षक चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सतनाम सिंह संधू हैं।

बयान में कहा गया है कि यह इस तरह का दूसरा कार्यक्रम था और इस साल जून में शिकागो में पहला ‘विश्व सद्भावना’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें दुनियाभर की सिख हस्तियों ने भाग लिया था।

इसमें कहा गया है कि मोदी सरकार ने सिख समुदाय तक पहुंचने और उनके कल्याण के लिए कई कदम उठाये हैं। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने स्वयं अपने आवास पर कई बार समुदाय के कई सदस्यों की मेजबानी की है।

लेखी ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ऐतिहासिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने आम लोगों के जीवन को छूने का प्रयास किया है और भारत को उनके रूप में एक ‘‘महान’’ नेता मिला है जो इसे दुनिया का अग्रणी देश बनने के लिए प्रेरित करेगा।

शौचालय निर्माण और गरीबों के लिए बैंक खाते खोलने जैसे विभिन्न सरकारी उपायों पर प्रकाश डालने के अलावा लेखी ने कहा कि मोदी ने सिखों की कई लंबित मांगों को पूरा किया है।

 

admin

Recent Posts

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

20 hours ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

2 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

4 days ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

5 days ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

7 days ago