एजुकेशन

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी मिल रही है। The Kashmir Files hindi-movie

 

the kashmir filesफिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी मिल रही है।

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी मिल रही है। लोग सोशल मीडिया पर और आपस में फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कश्मीर में 1990 में हुए नरसंहार और कश्मीरी पंडितों के साथ दिल दहलाने वाले अत्याचार को कई लोग नहीं जानते। अब इस फिल्म के जरिये जान रहे हैं। मूवी को 2 दिन में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसमें कई ऐसे सीन्स दिखाए गए हैं जो आपको परेशान कर सकते हैं। फिल्म में जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के आतंकवादी बिट्टा कराटे का इंटरव्यू भी दिखाया गया है। उसका असली वीडियो  यूट्यूब पर है। फिल्म में बिट्टा कराटे एकदम सहज होकर हत्याएं करने की बात कुबूलता दिखा है। हकीकत में भी उसने बताया था कि करीब 20 लोगों का कत्ल किया था। इनमें ज्यादातर कश्मीरी पंडित थे।

बिट्टा ने किए थे चौंकाने वाले खुलासे

फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस सबकी तारीफ मिल रही है। डयरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए काफी रिसर्च की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने डॉक्यूमेंट्स और पीड़ितों से जानकारी लेकर कई सच्ची घटनाओं के स्क्रीन पर उतारा है। फिल्म में एक सीन हैू,जिसमें आतंकी बिट्टा कराटे का इंटरव्यू दिखाया गया है। कश्मीर त्रासदी के वक्त वह कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के लिए काम करता था। इंटरव्यू में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

The Kashmir Files ने लगाई Box Office पर आग, कमाई के मामले में बना दिया रिकॉर्ड, नहीं मिल रहीं टिकटें

बताया पहले कत्ल के बाद कैसा लगा था

द कश्मीर फाइल्स में आंतकी का इंटरव्यू है जिसमें वह बताता है कि उसे कत्ल करने का ऑर्डर मिलता था। अगर कहा जाता तो वह अपनी मां को भी मार देता। हकीकत में बिट्टा कराटे ने भी यही बात कही थी। वीडियो यूट्यूब पर मौजूद है। इसमें बिट्टा ने बताया था कि पहला कत्ल करने के बाद उसे अजीब सा लगा था इसके बाद नॉर्मल लगने लगा। बताया जाता है कि बिट्टा ने बहुत बुरी तरह कई कत्ल किए थे।

बता दें कि 1990 में 1 लाख से ज्यादा कश्मीरी पंडितों को उनका ही घर छोड़ने पर मजबूर किया गया था। उन्हें रातोरात बेघकर कर दिया गया था। कश्मीर में लोगों की हत्याएं और दहशत फैलाने का काम 1989 से ही शुरू हो था। बिट्टा कराटे उर्फ फारूक अहमद डार उस वक्त घाटी में दहशत का दूसरा नाम बन गया था। वह कश्मीरी पंडितों को खोज-खोजकर मारता था। इंटरव्यू में वह बताता है, पहला खून मैंने सतीश का किया था। बिट्टा ने यह भी बताया था कि वह पिस्टल से मारता था। अक्सर अकेले मर्डर करने निकलता था और नकाब नहीं पहनता था। वहां के लोग उसका साथ देते थे।

कश्मीर फाइल्स की कमाई में दूसरी दिन भारी उछाल
8 करोड़ का जबरदस्त इजाफा
अनुपम खेर स्टारर द कश्मीर फाइल्स ने दूसरे दिन धुआंधार कमाई कर डाली है. शुक्रवार 11 मार्च को अपनी ओपन‍िंग डे पर 3.55 करोड़ का बॉक्स ऑफ‍िस कलेक्शन के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 100 प्रतिशत से भी ज्यादा मुनाफा किया है. विवेक अग्न‍िहोत्री के निर्देशन में बनी द कश्मीर फाइल्स के इस बॉक्स ऑफ‍िस कलेक्शन को देखें तो कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म छोटा पैकेट बड़ा धमाका है.

दूसरे दिन 10 करोड़ का आंकड़ा पार

ट्रेड एनाल‍िस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर द कश्मीर फाइल्स के सेकेंड डे बॉक्स ऑफ‍िस कलेक्शन शेयर किए हैं. वे लिखते हैं-‘#TheKashmirFiles सनसनीखेज है, दूसरे दिन डबल से भी ज्यादा कलेक्शन…139.44 प्रतिशत से भी ज्यादा ग्रोथ रज‍िस्टर हुई है, 2020 के बाद दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हाईएस्ट एवर ग्रोथ, पूर्व, पश्च‍िम, उत्तर, दक्ष‍िण…#BO में आग लगा दी है..ये फिल्म रुकने वाली नहीं है…शुक्रवार 3.55 करोड़, शन‍िवार 8.50 करोड़, कुल मिलाकर 12.05 करोड़. Fantastic!’

PM Modi ने की The Kashmir Files की तारीफ, फिल्म की टीम से की मुलाकात

दूसरे दिन 8 करोड़, ये सुनकर कोई भी चौंक जाएगा. जी हां, कम बजट और कम स्क्रीन्स पर फिल्म की रिलीज के चलते द कश्मीर फाइल्स के इस ताबड़तोड़ कलेक्शन पर यकीन कर पाना मुश्क‍िल है. पर सच तो यही है, फिल्म ने दूसरे दिन डबल से भी अध‍िक कमाई कर ली है.

ब्लैक लेदर कॉर्सेट और पैंट्स में Kriti Sanon का जलवा, Akshay Kumar ने बताया ‘हंटरवाली’

कम स्क्रीन्स के बावजूद फिल्म की उम्दा कमाई

द कश्मीर फाइल्स को भारत में 561 सिनेमाघरों, 113 ओवरसीज स्क्रीन्स में रिलीज किया गया था. दूसरे फिल्मों के मुकाबले इतने कम स्क्रीन्स मिलने के बावजूद द कश्मीर फाइल्स ने उम्दा प्रर्दशन किया है. फिल्म को लेकर क्रिट‍िक्स और दर्शकों के पॉज‍िट‍िव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, प्रकाश बेलावड़ी, दर्शन कुमार, पुनीत इस्सर अहम भूम‍िका में हैं.

admin

Recent Posts

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

11 hours ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

1 day ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

4 days ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

5 days ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

7 days ago