एजुकेशन

धामी ने स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर उन्हें स्मरण कर इस अवसर पर आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

धामी ने स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर उन्हें स्मरण कर इस अवसर पर आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

देहरादून ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर उन्हें स्मरण कर इस अवसर पर आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द महान आध्यात्मिक विचारक एवं वक्ता थे। उन्होंने भारतीय दर्शन तथा संस्कृति से देश व दुनिया को अवगत कराने का महान कार्य किया। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। हमारे युवा देश की ताकत हैं। स्वामी विवेकानन्द ने हमें उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त करने तक न रूको का मंत्र दिया था। देश एवं राज्य की प्रगति के लिए युवाओं का देश के प्रति जिम्मेदार होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द द्वारा दिए गए संस्कारों एवं शिक्षा को आगे बढ़ाने की जरूरत है। युवाओं को अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान देकर सहयोगी बनना चाहिए।

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

5 hours ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

5 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago