Categories: Uncategorized

उत्तराखंड में आठ से 16 साल के छात्रों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी।

  1. उत्तराखंड में आठ से 16 साल के छात्रों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी।

छात्रों को 1500 हर माह खेल छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है। 

उत्‍तराखंड : प्रदेश में आठ वर्ष से 16 वर्ष तक के छात्रों को मिलेगी खेल छात्रवृत्ति, खेल मंत्री रेखा आर्य ने प्रस्ताव तैयार करने को कहा
खेल मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। उन्होंने प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को शुरुआत से ही निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए खेल छात्रवृत्ति का प्रस्ताव जल्द तैयार करने के निर्देश दिए।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।
, देहरादून: प्रदेश में आठ वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी। खेल मंत्री रेखा आर्य ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। उन्होंने प्रदेश में नई खेल नीति को अमल में लाने के लिए संबंधित शासनादेश जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं।

खेल विवि खोलने के लिए 100 एकड़ जमीन तलाशने के निर्देश

 

बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्य ने यमुना कालोनी स्थित कैंप कार्यालय में खेल विभाग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी विभाग की 100 दिन की कार्ययोजना जल्द तैयार करें। उन्होंने प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय खोलने के लिए 100 एकड़ जमीन तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी जिलों के जिलाधिकारियों से समन्वय किया जाए।

खेल उपकरण देने की भी व्यवस्था की गई है

 

उन्होंने प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को शुरुआत से ही निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए खेल छात्रवृत्ति का प्रस्ताव जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल नीति लागू हुए काफी समय हो चुका है। इसमें उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को नौकरी देने के साथ ही आर्थिक प्रोत्साहन का भी प्रविधान किया गया है। खिलाडिय़ों को छात्रवृत्ति देने के साथ ही उन्हें खेल उपकरण देने की भी व्यवस्था की गई है।

सबके लिए अलग-अलग शासनादेश जारी किए जाने हैं

इसके साथ ही खेल प्रतिभागियों को बस व ट्रेन में निशुल्क यात्रा सुविधा देने का भी प्रविधान किया गया है। इन सबके लिए अलग-अलग शासनादेश जारी किए जाने हैं, जिन पर अभी तक अमल नहीं हो पाया है। इसे देखते हुए खेल मंत्री ने सभी शासनादेश जल्द जारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में जो भी निर्देश दिए गए हैं उन पर शीघ्र प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत किया जाए।

 

admin

Recent Posts

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

15 hours ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

2 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

4 days ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

5 days ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

7 days ago