एजुकेशन

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

–  पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में चार दिवसीय प्रक्रिया 6 जून से 9 जून तक आयोजित
– रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा एस.जी.आर.आर.
– लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की 100 से अधिक शाखाओं के लिए होगा चयन

श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के 100 से अधिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थी लिखित व साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। चार दिवसीय चयन प्रक्रिया 6 जुून से आरम्भ हुई है व 9 जून तक चलेगी। यह जानकारी शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया के सयोंजक सदस्यों ने दी।

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में मिशन की शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया है। काबिलेगौर है कि एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की श्रंखला में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा सबसे पहला स्थापित स्कूल है। भर्ती चयन प्रक्रिया में 1500 आवेदक प्रतिदिन लिखित व साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले रहे हैै।ं चार दिनों तक चलने वाली प्रक्रिया में करीब 6000 छः हज़ार अभ्यर्थी भाग लेंगे। मंगलवार को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में सुबह 7ः00 बजे से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, चयन प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही। चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत 80 नम्बरों की लिखित परीक्षा रखी गई है। लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियां का विश्लेषण, प्रस्तुतीकरण व विषय ज्ञान का मूल्यांकन किया जा रहा है। परीक्षा के उत्कष्ट अभ्यर्थियों को वरीयता सूची के आधार पर साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए बुलाया जा रहा है व चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
चयन प्रक्रिया की एक खास बात यह भी है कि ्आवेदकों की सुविधा को देखते हुए एसजीआरआर एजुकेशन मिशन प्रबंधन ने लिखित परीक्षा के दिन ही मूल्यांकन, साक्षात्कार व परिणाम घोषित करने की व्यवस्था रखी हुई है। इस व्यवस्था के लिए आवेदकों ने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन प्रबन्धन का आभार व्यक्त किया है। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड से अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। चयन प्रक्रिया में मूल्यांकन व परिणम घोषित करने में उत्तराखण्ड के ख्यातिप्राप्त विषय विशेषज्ञों का सहयोग लिया जा रहा है। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के संस्थान उत्तराखण्ड के युवाओं के अलावा उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के युवाओं के लिए रोजगार के स्वर्णिम अवसर प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

admin

Recent Posts

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

16 hours ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

2 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

4 days ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

5 days ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

7 days ago