*श्रीगुरुराम रॉय पब्लिक स्कूल की बिंदाल ब्रांच ने मनाया वार्षिकोत्सव*
*देहरादून ।* श्री गुरु राम राम बिन्दाल के प्रांगण में 15 नवंबर 2022 को विद्यालय का वार्षिकोत्सव बडी धूमधाम से मनाया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या भावना उपमन्यु द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के तौर पर डा. मुकुल शर्मा क्लिनिकल साइकोलोजिस्ट उपस्थित रहे, जिन्होने अपने प्रोत्सान वर्धक भाषण द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षको अभिभावकों और विद्यार्थियों आदि को ज्ञानवर्धक एंव व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। आयोजन में श्री गुरु राम राम एजुकेशन मिशन के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता विजय नौटियाल एवं एजुकेशन ऑफिसरस विनय मोहन थपलियाल भी उपस्थित रहे। विद्यालय के सभी वर्गों के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सारंग प्रस्तुती दी गई जिसे सभी दर्शकों द्वारा सराहा गया। वरिष्ठ वर्ग के छात्रों द्वारा समाज में फैली नशे की लत’ से सचेत रहने तथा बचाव का सन्देश दिया गया। जबकि लोक नृत्य द्वारा भारत में ‘अनेकता में एकता की झलक दिखाई दी। प्राइमरी विभाग द्वारा फैन्सी ड्रेस, नृत्य नाटिका आदि की प्रस्तुती दी गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…