एजुकेशन

इंडिया में हर 14 नवम्बर  को बाल दिवस मनाया जाता है

 

इंडिया में हर 14 नवम्बर  को बाल दिवस मनाया जाता है

 

Children’s Day:

भारत में  हर साल 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बर्थ एनिवर्सरी (Children’s Day 2022) को दर्शाने के लिए मनाता है। बाल दिवस चाचा नेहरू के कार्य, शिक्षा में उनके योगदान के लिए मनाया जाता है। पंडित नेहरू का जन्म 1889 में इलाहाबाद में हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू यह मानते थे कि बच्चे किसी भी समाज का फाउंडेशन और एक राष्ट्र की असली ताकत होते हैं। उनका कहना था कि आज के बच्चे ही कल के भारत का निर्माण करेंगे और जिस तरह से हम उनका विकास करेंगे उसी स्तर पर देश का भी विकास होगा।

इतिहास
पंडित नेहरू को अक्सर प्यार से चाचा नेहरू के नाम से भी बुलाया जाता था। हर वर्ष स्कूलों में बाल दिवस (Bal Diwas 2022) मनाया जाता है और बच्चों के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। हालांकि 1964 से पहले 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था क्योंकि यूनाइटेड नेशंस इसी दिन को वर्ल्ड चिल्ड्रन डे के रूप में मनाता था। लेकिन नेहरू जी की मृत्यु के बाद संसद में प्रस्ताव पारित किया गया जिसके अनुसार उनके जन्मदिन को हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

आईआईटी और एम्स के जनक
बच्चों के अति प्रिय चाचा नेहरू ने अपने कार्यकाल में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट जैसे बड़े शैक्षिक संस्थानों की स्थापना में अहम रोल निभाया। यही कारण है कि वे बच्चों की शिक्षा पर जोर देते थे और यह मानते थे कि सभी तक शिक्षा का पहुंचना अति आवश्यक है। बाल दिवस या चिल्ड्रन डे (Children’s Day) बच्चों को उनके अधिकारों, शिक्षा, विकास आदि पर जोर देने के लिए मनाया जाता है।

admin

Recent Posts

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

5 hours ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

1 day ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

2 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

4 days ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

5 days ago