जय माँ शारदा🌹
‘राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई महानगर, देहरादून के तत्वावधान में 23 सितंबर 2022 (शुक्रवार) को मासिक काव्य गोष्ठी ऑनलाइन संम्पन्न हुई।
गोष्ठी की अध्यक्षता लखनऊ से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शोभा दीक्षित जी ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती नीता कुकरेती जी रहीं। विशिष्ट अतिथि ‘राष्ट्रीय कवि संगम’ के क्षेत्रीय महामंत्री श्रीकांत ‘श्री’ जी, ‘राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई महानगर, देहरादून की अध्यक्ष डॉ. इंदु अग्रवाल जी, डॉ. विद्या सिंह जी एवं श्रीमती महेश्वरी कनेरी जी की पावन उपस्थिति रही।
संचालन ‘राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई की महामंत्री कविता बिष्ट जी ने किया। गोष्ठी का शुभारंभ अर्चना झा ‘सरित’ जी की सरस्वती वंदना से हुआ।
ततपश्चात काव्य पाठ की धारा में सभी वरिष्ठ साहित्यकारों ने अपनी सकारात्मक प्रस्तुतियों से पटल को शोभायमान बनाया। श्रीकांत ‘श्री’ जी ने रामजी के गुणगान में सुंदर रचना सुनाई। डॉ. शोभा दीक्षित जी, डॉ. इंदु अग्रवाल जी, डॉ. विद्या सिंह जी, श्रीमती नीता कुकरेती जी, श्रीमती महेश्वरी कनेरी जी, डॉ. क्षमा कौशिक जी, मणि अग्रवाल ‘मणिका’, कविता बिष्ट ‘नेह’, ऋतु गोयल, शोभा पाराशर, निशा अतुल्य, शशि देवली, आभा ‘दूनवी’, अर्चना झा, नीरू गुप्ता ‘मोहिनी’, अलका तिवारी, स्वाति गर्ग, रेखा जोशी, मधुरवादिनी, झरना माथुर, संगीता जोशी, अमृता पांडे एवं भव्यता कुश ने बहुत सुंदर ग़ज़ल, गीत, मुक्तक, देश-प्रेम की कविताएं, माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की गौरव-गाथा एवं सामाजिक सारगर्भित रचनायें सुनाकर सभी का मन मोह लिया। सभी ने खूब वाह-वाही लूटी। चौबीस प्रतिभागियों ने रचना वाचन करके पटल को सुशोभित कर दिया। समस्त साहित्य प्रेमियों को उत्कृष्ट काव्य पाठ हेतु स्नेह,शुभकामनाएं प्राप्त हुई। ‘राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई की अध्यक्ष डॉ. इंदु अग्रवाल जी ने सभी रचनाओं की सराहना करके सभी का मनोबल बढ़ाया तथा प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।
ततपश्चात डॉ. शोभा दीक्षित जी ने अध्यक्षीय उद्बोधन एवं आशिर वचन देकर सभी का मनोबल बढ़ाया एवं सुंदर मुक्तक और बेहद उम्दा ग़ज़ल सुनाकर काव्य गोष्ठी को पूर्णता दी।
सफल एवं सुंदर आयोजन हेतु समस्त प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं💐
कविता बिष्ट, महामंत्री
‘राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई
महानगर देहरादून, उत्तराखंड
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…
हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…