एजुकेशन

राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई महानगर, देहरादून के तत्वावधान में मासिक काव्य गोष्ठी को ऑनलाइन आयोजित हुई।

राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई महानगर, देहरादून के तत्वावधान में मासिक काव्य गोष्ठी 27 सितंबर (बुधवार) को ऑनलाइन आयोजित हुई।
ग़ज़ल की यह महत्वपूर्ण काव्य गोष्ठी मशहूर शायर जनाब अंबर खरबंदा जी की गरिमामय उपस्थिति में रही।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि मशहूर शायर जनाब अंबर खरबंदा जी रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम की अध्यक्ष डॉ. इंदु अग्रवाल जी द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथियों में ‘राष्ट्रीय कवि संगम’ के क्षेत्रीय महामंत्री श्रीकांत ‘श्री’ जी रहे।
भारतीय परम्परानुसार सर्वप्रथम माँ सरस्वती के श्री चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ प्रो. उषा झा जी द्वारा वाणी वंदना से हुआ।
गोष्ठी का संचालन ‘राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई की महामंत्री कविता बिष्ट ‘नेह’ जी द्वारा किया गया।
तत्पश्चात काव्य गोष्ठी में जनाब अंबर खरबंदा ने ग़ज़ल की तकनीकी पहलूओं पर प्रकाश डाला। आपने हर कवयित्री के ग़ज़ल के प्रति जिज्ञासा को सहज भाव से समझाया। सभी कवयित्रियों ने ग़ज़ल का एक मतला और एक शेर सुनाया। सभी की सुंदर रचनाओं से पूरा काव्य मंच नई उमंग से सराबोर हुआ।
गोष्ठी में उपस्थित जनाब अंबर खरबंदा , श्रीकांत श्री डॉ. इंदु अग्रवाल जी, मणि अग्रवाल ‘मणिका’ , वन्दिता जी, शोभा पराशर , महेश्वरी कनेरी जी, निशा अतुल्य, प्रो. उषा झा , अर्चना जी, डॉ. क्षमा कौशिक , नीरू गुप्ता ‘मोहिनी’ निक्की पुष्कर जी कविता बिष्ट ‘नेह’ की उपस्थिति ने काव्य गोष्ठी को आनन्दमय बना दिया।
सभी की प्रस्तुतियां बहुत उत्कृष्ट रहीं। तालियों से पटल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। जनाब अंबर खरबंदा जी द्वरा बहुत सीखने को मिला और नए-नए शब्दों को आत्मसात किया।
जनाब अंबर खरबंदा ने काव्य गोष्ठी में आकर हमें कृतज्ञता प्रदान की। हम उनके सदा आभारी रहेंगे।
सभी रचनाकारों को उत्तम काव्यपाठ हेतु स्नेह तथा शुभकामनाएं प्राप्त हुई। मुख्य अतिथि जनाब अंबर खरबंदा जी ने सभी को आशिर वचन दिए और अपने व्यक्तव्य के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की। डॉ. इंदु अग्रवाल ने अध्यक्षीय उद्बोधन तथा आशिर वचन देकर गोष्ठी को पूर्णिता प्रदान की।
सफल एवं सुंदर आयोजन हेतु सभी वरिष्ठ कवि एवं कवयित्रियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

5 hours ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

5 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago