एजुकेशन

राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को उत्तराखंड की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश: अमित शाह और रघुवर दास को बनाया गया पर्यवेक्षक, राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को उत्तराखंड की जिम्मेदारी

भाजपा ने गृह मंत्री अमित शाह को यूपी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ ही रघुवर दास को भी पर्यवेक्षक बनाया गया है। उत्तराखंड के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को दी गई है।

भाजपा आलाकमान ने गृह मंत्री अमित शाह को यूपी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ रघुवर दास को भी पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड के पर्यवेक्षक के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

 

चार राज्यों में से यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में बीजेपी को बहुमत हासिल है जबकि गोवा में वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. गोवा में छोटे दलों के साथ मिलकर बीजेपी आसानी से सरकार बना लेगी और ऐसे में किसी तरह की चुनौती सामने आने वाली नहीं है.

 

नई दिल्ली: चार राज्यों को विधान सभा चुनाव में मिली जीत के बाद अब बीजेपी ने सरकार गठन की तैयारी तेज कर दी है. पांच राज्यों में हुए चुनाव में पंजाब को छोड़कर बाकी सभी राज्य बीजेपी के कब्जे में आ गए हैं. यूपी में उसे प्रचंड जीत मिली है. वहीं उत्तराखंड और मणिपुर में भी सरकार की वापसी हुई है. इसी तरह गोवा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

अमित शाह को UP का जिम्मा

अब बीजेपी ने इन राज्यों में सरकार गठन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है. विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय नेताओं को राज्यों में भेजा जाएगा और मंत्रियों के नाम को लेकर भी चर्चा हो सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रघुवर दास को पर्यवेक्षक बनाया गया है.

 

उत्तराखंड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं. इसी तरह मणिपुर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू पर्यवेक्षक बनकर जाएंगे. गोवा में नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन को पर्यवेक्षक बनाया गया है. इन सभी राज्यों में गोवा सबसे अहम है क्योंकि 40 सदस्यीय विधान सभा में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिली है लेकिन 20 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी जरूर बन गई है.

admin

Recent Posts

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

11 hours ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

1 day ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

4 days ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

5 days ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

7 days ago