प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने भवन के निर्माण में लगे श्रमजीवियों को सम्मानित किया। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और हवन और पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने संसद भवन में सेंगोल स्थापित कर 20 पंडितों से आशीर्वाद लिया।
पीएम मोदी ने सेंगोल के साथ संसद के नए भवन में प्रवेश किया।
पीएम मोदी सेंगोल को लोकसभा में स्थापित करने के लिए नए संसद भवन के अंदर पहुंचे थे। वह इस दौरान उत्साहित दिख रहे थे। आज देश के लिए बड़ा ही गर्व का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह पर 75 रुपये का नया सिक्का भी जारी करेंगे। सिक्के पर नए संसद भवन का चित्र होगा। संसद की तस्वीर के ठीक नीचे वर्ष 2023 भी लिखा होगा।
पीएम मोदी ने सेंगोल के साथ संसद के नए भवन में प्रवेश किया। इसके बाद पीएम मोदी ने इसे लोकसभा में स्थापित किया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे। संसद भवन में सेंगोल की स्थापना के बाद पीएम मोदी ने तमिलनाडु के विभिन्न अधीनम संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद सेंगोल को नए संसद भवन के लोकसभा में स्थापित कर दिया है।
पीएम मोदी ने लोकसभा में सेंगोल स्थापित करने के बाद संसद भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर ओम बिरला भी मौजूद थे। वहीं, अधीनम मठ के पुजारी भी बहुत खुश दिखाई दे रहे थे। इससे पहले पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पूजा पर बैठे थे। तमिलनाडु से आए अधीनम संतों ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद पीएम मोदी को सेंगोल सौंपा था, जिसे पीएम मोदी ने नई संसद के लोकसभा भवन में स्थापित कर दिया।
नई संसद में सर्वधर्म सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी कैबिनेट मंत्री और अन्य राज्यों के सीएम समेत कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद हैं। इस सर्वधर्म सभा में बौद्ध, जैन, पारसी, सिख समेत कई धर्मों के धर्मगुरु ने अपनी-अपनी प्रार्थनाएं कीं। वहीं, इससे पहले, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर कहा कि ये एक ऐतिहासिक दिन है जब प्रधानमंत्री देश को एक नया और आधुनिक संसद भवन समर्पित करेंगे। मैं सभी भारतीयों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए पीएम का आभार व्यक्त करता हूं। हमें इस पल पर गर्व होना चाहिए।
देश की नई संसद का उद्घाटन होने के बाद पार्लियामेंट परिसर में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग धर्मों के विद्धानों और गुरुजनों ने अपने धर्म के बारे में विचार रखें और पूजा की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और पूरी केंद्रीय कैबिनेट मौजूद रही
पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…