एजुकेशन

राजकीय पालीटेक्निक श्रीनगर में आयोजित हुआ पूर्व छात्र मिलन समारोह


राजकीय पालीटेक्निक श्रीनगर में आयोजित हुआ पूर्व छात्र मिलन समारोह

दिनांक 7 मार्च 2025 को राजकीय पालीटेक्निक श्रीनगर गढ़वाल में पूर्व छात्र मिलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन संस्थान की प्रधानाचार्य सरिता कटियार, जीपीएस एलुमनाई के उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुसांई, राजीव बथ्ड़वाल, सुभाष नौटियाल, हरीश नौटियाल, प्राविधिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक अलोक मिश्रा, देवेंद्र गिरि, एस के वर्मा एवम पूर्व सेवानिवृत अध्यापकों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर एल्युमिनी के अध्यक्ष दिवाकर धस्माणा ने वर्चुअली सम्बोधन करते हुए कहा कि, छात्र-छात्राओं के हित में एल्युमिनी तथा पालीटेक्निक स्टाफ को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि, छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से दक्ष करने के लिए विषय विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग प्रोग्रामों का आयोजन किया जायेगा। साथ ही निकट भविष्य में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति शुरू करने की भी एल्युमिनी की योजना है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या मे पूर्व छात्र (1976-2019) तक शामिल हुए। पूर्व छात्रों द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया गया। उन्होने कॉलेज के दिनों की यादों को ताजा करते हुए संस्था के विकास मे सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी जतायी।
छात्र-छात्रओं को प्लेसमेंट हेतु हर संभव प्रयास किये जाने का आश्वासन दिया एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को छात्रवृति /आर्थिक सहयोग की योजना पर भी चर्चा की गई।
आलोक मिश्रा, देवेंद्र गिरी, एस के वर्मा एवं सरिता कटियार प्रिंसिपल ने पूर्व छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा की वे संस्थान के गौरवशाली इतिहास कई अभिन्न हिस्सा हैं। उन सब की सफलता ही कॉलेज की असली पहचान है ,
भूत पूर्व छात्र अपना रोजगार कर बड़े बिज़नेस मैन, कनिष्ठ अभियंता से लेकर मुख्य अभियन्ता से लेकर मैनेजिंग डायरेक्टर तक विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों मे अपनी सेवायें दे रहे हैं ,
कार्यक्रम का समापन पर एल्युमिनी के सचिव तथा कार्यक्रम संयोजक राजीव बड़थ्वाल द्वारा उपस्थित सभी जनों का धन्यवाद ज्ञापित कर स्मृति चिन्ह भेंट के साथ किया गया। कार्यक्रम का सचांलन प्रवक्ता श्री अनिल शाह के द्वारा किया गया। मीट की अध्यक्ष सीमा रावत, इन्चार्ज रचना राणा ,इंचार्ज बिजेंद्र ममगाईं, सुशील बहुगुणा, रीना नवानी ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया , साथ ही आशुतोष नौटियाल , पिम्मा देवी, गोपाल बुटोला , आरती भंडारी, भावना पंवार, रचना नेगी , सरिता अनुराधा सोनम शिवानी उपेंद्र भट्ट, अखिलेश उनियाल नरेंद्र राणा प्रिवेन्दर कुमार सत्यदेव गन्धर्व नवीन पंकज इत्यादि मौजूद रहे
भूत पूर्व अध्यापक मे डॉ सुनील बिजल्वाण , एम एन पटवाल , मेजर के एस महरा , आई एस नेगी आर एस कंडवाल बी बी जोशी जी आदि मौजूद रहे।

admin

Recent Posts

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता

ESTIC 2026 समिट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन: दिल्ली में जुटे दुनियाभर के वैज्ञानिक…

10 hours ago

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

1 day ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

3 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

3 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

4 days ago