एजुकेशन

मोदी ने वाराणसी से पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी कर पूरे भारत के ₹9.26 करोड़ से अधिक किसानों को ₹20,000 करोड़ से अधिक का लाभ दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी कर पूरे भारत के ₹9.26 करोड़ से अधिक किसानों को ₹20,000 करोड़ से अधिक का लाभ दिया। इस कार्यक्रम में नैनीताल क्लब सभागार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। 17वीं किस्त में उत्तराखण्ड के 771567 किसानों को ₹166.08 करोड़ की धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित की जाएगी। राज्य में वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2023-24 तक कुल ₹ 2579.16 करोड़ की धनराशि वितरीत की जा चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री का पहला निर्णय किसान के हितों के लिए लिया गया। पीएम-किसान योजना से किसानों की आय दुगुनी हो रही है और नई तकनीक से छोटे छोटे किसानों को भी लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोटे अनाज का उत्पादन और खेती को बढ़ावा देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। कृषि में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से किसानों को बेहतर लाभ मिल रहा है। जिससे कृषि के साथ लोगों को विभिन्न रोजगार आदि भी मिल रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा कृषि उत्पादों से संबंधित लगाए गए स्टाल का निरीक्षण कर उत्पादों की भी जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने कृषकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मनित भी किया।

admin

Recent Posts

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

14 hours ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

2 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

3 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

4 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

6 days ago