एजुकेशन

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से भेंट

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से भेंट कर प्रदेश के विकास में उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को स्थानीय भांग के रेशे की शॉल, बेडू के उत्पाद तथा नंदा देवी राजजात यात्रा की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से देहरादून में सड़कों पर परिवहन के दबाव को कम करने और जनमानस को सुरक्षित यातायात की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत देहरादून मेट्रो नियो परियोजना के प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का ऑलवेदर रोड चारधाम सड़क परियोजना के लिया आभार व्यक्त करते हुए अवशेष कार्यों की स्वीकृति दिलाए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा काठगोदाम-भीमताल ध्यानाचुली-मोरनोला- खेतीखान लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग को पर्यटन/सैन्य आवागमन एवं आम जनमानस के लिए नितान्त उपयोगी होने के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किया जाना निवेदित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसखण्ड में स्थित पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए प्रथम चरण में 16 मंदिरों के समग्र विकास के लिए निर्माण कार्य हेतु लगभग ₹1000 करोड़ की आवश्यकता होगी। उन्होंने उक्त धनराशि भारत सरकार के किसी भी मंत्रालय से राज्य सरकार को उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के साथ सड़कों एवं परिवहन के संबंध में भी चर्चा की तथा अवगत कराया कि Central road and infrastructure fund से ₹250 करोड़ के कार्यों की सहमति सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा दी गई है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से सौंग बांध के निर्माण की स्वीकृति का अनुरोध करते हुए बताया कि इससे देहरादून शहर की वर्ष 2050 तक की पेयजल समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से इस वर्ष दिसंबर में प्रदेश में प्रस्तावित वैश्विक निवेश सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु भी अनुरोध किया।

admin

Recent Posts

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

20 hours ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

2 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

3 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

5 days ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

6 days ago