एजुकेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री को महासू देवता मंदिर की प्रतिकृति, बद्रीनाथ धाम की प्रसाद सामग्री एवं शॉल भी भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से जौनसार बावर क्षेत्र में स्थित महासू देवता मंदिर क्षेत्र को मास्टर प्लान के तहत विकसित करने हेतु चर्चा की। वार्ता के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों एवं सामरिक दृष्टिकोण से पूर्व अधिसूचित नियम 2017 की व्यवस्था को यथावत रखने का अनुरोध भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अलकनंदा, भागीरथी तथा सहायक नदियों में प्रस्तावित 24 जल विद्युत परियोजनाओं के संबंध में मा. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित विशेषज्ञ समिति-2 की अन्तिम रिपोर्ट पर जल शक्ति मंत्रालय तथा विद्युत मंत्रालय के साथ पुर्नसमीक्षा करने के लिए अनुरोध किया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से Integrated Manufacturing Cluster खुरपिया के अनुमोदन, देहरादून-मसूरी रेल लाइन परियोजना की स्वीकृति, प्रस्तावित ज्योलिकांग -वेदांग 05 किमी, सीपू-तोला 22 किमी. और मिलम- लैपथल 30 किमी टनल परियोजनाओं की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति का अनुरोध भी किया। साथ ही मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के प्रथम चरण में 16 मंदिरों के समग्र विकास एवं मंदिर मार्गों को 02 लेन करने के लिए 01 हजार करोड़ रूपये की सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया गया।
    उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य में निवेश प्रोत्साहन के लिए Multi Model Logistics Park (MMLP) तथा औद्योगिक विकास हेतु BHEL हरिद्वार से राज्य को भूमि हस्तान्तरण का अनुरोध किया।
admin

Recent Posts

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में हुआ भव्य स्वागत

विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रप्रयाग और चमोली में…

14 hours ago

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

2 days ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

3 days ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

4 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

6 days ago