एजुकेशन

प्ले पेन स्कूल ने कला मंच के साथ मिलकर मनाया शिक्षक दिवस.25 शिक्षक सम्मानित*

*प्ले पेन स्कूल ने कला मंच के साथ मिलकर मनाया शिक्षक दिवस.25 शिक्षक सम्मानित*

 

आज दिनांक  4 सितम्बर को तिलक रोड स्थित नगर के प्रतिष्ठित प्ले पैन स्कूल ने भव्य तरीके से टाउन हॉल में शिक्षक दिवस मनाया इस अवसर पर जानी मानी नाट्य संस्था कलामंच द्वारा अपने प्रसिद्ध नाटक ‘नवरस मंथन ” का मंचन किया गया. सभी ने इस नाट्य प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया और सरहना की. विद्यालय के बच्चे भी कहीं पीछे नहीं थे. उन्होंने अपने मनोहारी एवं सुन्दर नृत्य और विभिन्न गीतों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया. नाट्य प्रस्तुति नवरस मंथन ने कार्यक्रम को श्रेष्ठता प्रदान की. कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती सविता कपूर प्रधानाचार्य डॉ. इंदु अग्रवाल, निदेशक अनिल अग्रवाल, नाटक के निर्देशक टी. के. अग्रवाल एवं डॉ. जाग्रति डोभाल, संयोजक जगदीश बाबला और विशिष्ठ अतिथि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके किया गया. विद्यालय के संगीत शिक्षक जसविंदर सिंह द्वारा गणेश वंदना गाई गयी.

जहाँ विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी नृत्य एवं गायन प्रतिभा का परिचय दिया वही नाटक नवरस मंथन में प्रतिभाग करके कलाकारों ने अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया. विदित हो कि जीवन के नौ रसों हास्य, रौद्र, वीभत्स, करुण, भयानक आदि को सटीक एवं परिपक्व तरीकों से प्रस्तुत कर रंगकर्मियों ने अपनी अभिनय क्षमता व परिपक्वता का लोहा मनवाया ख्याति प्राप्त चित्रकार, मूर्तिकार, साहित्यकार और संगीतज्ञ श्री ज्ञानेंद्र कुमार ने प्रस्तुति को श्रेष्ठ प्रस्तुति कहकर प्रशंसा की. यहाँ बता दें कि रंगप्रेमी दर्शकों द्वारा काफी समय से नवरस मंथन की मांग की जा रही थी. रंगप्रेमी दर्शको ने इसका भरपूर आनंद लिया.

स्वागत गान कक्षा 5 एवं 6 के छात्रों द्वारा एवं समूह गान कक्षा 4 एवं 5 के छात्रों ने प्रस्तुत किया. अपने शिक्षको के प्रति “जन्हे से कदम लेकर” गीत गाकर कक्षा 3 के छात्रों ने सभी का मन मोह लिया. मुख्य अतिथि का परिचय श्रीमती राकेश धवन, विशिष्ट अतिथि का परिचय श्री शोभित मांगलिक के द्वारा किया गया. शिक्षिकाओं का सम्मान प्रधानाचार्या डॉ. इंदु अग्रवाल एवं श्री अनिल अग्रवाल द्वारा किया गया. श्रीमती डोली डबराल, डॉ. सविता मोहन, श्री रमेश बता, श्रीमती किरण कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री पी. सी. अग्रवाल द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया. कलाकारों को सम्मान रूपी उपहार श्री हरीश वीरमानी, श्री राकेश ओबेरॉय, श्री सतीश शर्मा, डॉ. इंदु अग्रवाल एवं श्री अनिल अग्रवाल द्वारा भेंट किये गए.

सम्पूर्ण कार्य का संचालन बड़ी कुशलता से SGRR विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती क्षमा कौशिक द्वारा किया गया. नाटक का परिचय श्री जगदीश बाबला द्वारा और प्रस्तुति पर श्री टी. के. अग्रवाल द्वारा व्यक्तव्य प्रस्तुत किया गया. धन्यवाद प्रस्ताव विद्यालय के निदेशक श्री अनिल अग्रवाल के द्वारा किया गया. कुल मिलकर सम्पूर्ण कार्यक्रम अपने आप में 41 कलाकारों एवं लगभग 75 बाल कलाकारों की वृहद टीम एक साथ एक मंच पर अपनी श्रेष्ठ प्रस्तुति की छाप छोड़ने में सफल रहा. रंगमच समीक्षक श्री जगदीश बाबला ने कहा कि ऐसी भव्य प्रस्तुति बहुत वर्षों के बाद देखने को मिली एक मंच पर बच्चों एवं रंगकर्मियों द्वारा सामंजस्य बनाये रखना प्रशंसनीय है,

admin

Recent Posts

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

15 hours ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

2 days ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

4 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

5 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

6 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

6 days ago