आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी दर्शनानन्द गुरूकुल महाविद्यालय, हरिद्वार में आयोजित ‘पतंजलि गुरूकुलम’ एवं ‘आचार्यकुलम’ का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रतिभाग किया।
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को हम भगवान राम का भव्य और दिव्य मंदिर के साक्षी बनेंगे।केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का सौंदर्यीकरण हमारी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का उदहारण है। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के सांस्कृतिक विकास में गुरुकुल की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। हम सांस्कृतिक संरक्षण के साथ सांस्कृतिक संवर्धन पर भी काम रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यहां मायापुरी में आचार्य संदीपनी के आश्रम में श्रीकृष्ण ने 64 कला तथा 14 विद्याओं का अध्ययन किया था। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी है।
इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, योग गुरु स्वामी रामदेव, सांसद हरिद्वार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूज्य लक्ष्मण गुरूजी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री व नगर विधायक मदन कौशिक के साथ ही अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…