एजुकेशन

हरिद्वार में गूंजा ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ का संदेश, संत समाज से जनजागरण का आह्वान

हरिद्वार में गूंजा ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ का संदेश, संत समाज से जनजागरण का आह्वान

हरिद्वार। प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित संत समागम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ की ताकत और आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बार-बार होने वाले चुनावों को देश की प्रगति में बाधक बताते हुए संत समाज से इस संवैधानिक परिवर्तन के लिए जनजागरण का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी केंद्रीय मंत्री के विचारों का समर्थन किया।

शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ को लेकर उठाए गए आग्रह और संकल्प का समर्थन करते हुए इसे देशहित में आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि लगातार चुनाव होने से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होती है, प्रशासनिक मशीनरी चुनावी तैयारियों में व्यस्त रहती है और विकास कार्यों की गति धीमी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते हैं तो चुनावी संसाधनों और समय की बचत होगी तथा प्रशासन का अधिक ध्यान विकास कार्यों पर केंद्रित किया जा सकेगा।

केंद्रीय मंत्री ने वंदे मातरम् के पूर्ण स्वरूप का समर्थन करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, किसी पार्टी या समुदाय का नहीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ राजनीतिक विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, सुशासन, जनकल्याण और देश के संसाधनों के बेहतर उपयोग से जुड़ा राष्ट्रीय विषय है। उन्होंने कहा कि निरंतर चलने वाली चुनावी प्रक्रिया का प्रभाव शासन और विकास कार्यों पर भी पड़ता है।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के विषय को राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में लाते हुए इसे आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए विकास की निरंतर गति आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषय पर समाज का मार्गदर्शन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन परंपरा में संत समाज ने सदैव राष्ट्र और समाज को दिशा देने का कार्य किया है। हमारा संकल्प है कि लोकतंत्र मजबूत हो, विकास निरंतर हो, संस्कृति सुरक्षित हो और राष्ट्र सर्वोपरि रहे।

#OneNationOneElection #OneElection #ShivrajSinghChouhan #PushkarSinghDhami #Haridwar #Uttarakhand #NationalInterest #GoodGovernance #ViksitBharat2047 #VandeMataram #IndianDemocracy #Development

admin

Recent Posts

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

4 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

5 days ago

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

7 days ago