राष्ट्रीय एकता का एहसास कराता सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
देहरादून।एंजिल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लक्ष्मी विहार बहादराबाद में ओशीन कला एवं संस्कृति मंच की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या और मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इंदिरा गांधी पर्यावरण अवार्ड से सम्मानित मुख्य अतिथि जगदीश बावला ने कहा कि गायन, शास्त्रीय, नृत्य जैसी सभी प्रकार की विधाएं व्यक्ति की साधना से जुड़ी हुई हैं। हमें ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए, जिससे सभी बच्चे अपने संस्कृति से जुड़े रहें। कार्यक्रम में तपस्या शास्त्रीय नृत्य एकेडमी, देहरादून से आए बच्चों ने शास्त्रीय संगीत और नृत्य के माध्यम से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दियाकार्यक्रम में भगवानपुर बहादराबाद रुड़की हरिद्वार एवं देहरादून के कलाकारों द्वारा भव्य प्रस्तुति दी गई विशेषकर तपस्या शास्त्रीय संगीत विद्यालय की डायरेक्टर प्रधानाचार्य द्वारा प्रशिक्षित छात्रों द्वारा तैयार भरतनाट्यम एवं कत्थक के विविध कार्यक्रम की प्रस्तुति द्वारा दर्शकों को एवं छात्र छात्राओं को तालियां बजाने हेतु को मजबूर किया कार्यक्रम की सभी दर्शकों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई गणेश एवं गुरु वंदना से कार्यक्रम में जहां हनुमान चालीसा 12 राशियों पर आधारित नृत्य द्रौपदी चीरहरण शिव कीर्तन आदि की विशेष प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया कार्यक्रम में जहां अरमान सक्सेना के तबला सोलो वादन की प्रस्तुति की जोरदार प्रशंसा की गई तपस्या का शास्त्रीय डांस एकेडमी की गुरु श्रीमती माया वी द्वारा परम पुरूसुद् दुर्गा स्तुति द्रौपदी मंगलम विश्वकर्म आदि की भव्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की गई देहरादून के निशा संगीत विद्यालय गुरु श्रीमती निशा मार्कंडेय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई साथ ही स्वर्णिमा मार्कंडेय द्वारा वायलिन वादन एवं भैरवी मार्कंडेय द्वारा सितार वादन की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरणविद् समाजसेवी जगदीश बाबला जी मौजूद थे |
पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…