एजुकेशन

गीतों के खिलाड़ी नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत होरि का खिलाड़ी

गीतों के खिलाड़ी नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत होरि का खिलाड़ी

गीतों के खिलाड़ी नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत होरि का खिलाड़ी

गीतों के खिलाड़ी नरेंद्र सिंह नेगी का नया गीत होरि का खिलाड़ी

उत्तराखंड के गढ़वाली गीत साहित्य में गढ़वाली होली गीतों को लिखने गाने और कम्पोज करने का श्रेय नरेंद्र सिंह नेगी जैसे गीतकार गायकों जाता है। उत्तराखंड मे ब्रज ,अवध और खड़ी बोली भाषा मे ही होली गीत गाने की परंपरा रही । उत्तराखंड के गढ़वाल कुमाऊँ के अंचलो में हमेशा से वो बैठकी होली हो या खड़ी होली गीतों  की भाषा संस्कृति उत्तर प्रदेश की रही जो पहाड़ के रंग में ढलती रही। होली जैसा गीतों का त्यौहार है तो गढ़वाली गीत पुरूष नरेंद्र सिंह नेगी  भी कहाँ पीछे रहते। गढ़वाली ऑडियो वीडियो एल्बम हो या आंचलिक फिल्में या मंचीय कार्यक्रम हो या स्थानीय होली बैठकें नरेंद्र सिंह नेगी की रचनाधर्मिता ने गढ़वाली होली गीतों एक मुकाम और पहचान दी है। और प्रचलित ब्रज होली गीतों को व्यंग पैरोडी मे गाकर राजनीतिक होली गीत भी गाये समय समय मे कालजई परिस्थितियों के साथ । और नई नई स्वरचित गढ़वाली रचनाओं से गढ़वाली गीत साहित्य में होली गीतों का विस्तार भी किया। इस होली में नरेंद्र सिंह नेगी अपने ऑफिसियल यू ट्यूब अकॉउंट नरेंद्र सिंह नेगी चैनल से से नया होली गीत लायें हैं । होरि का खिलाड़ी जिसको लिखा गाया और रंगदार धुन में कम्पोज किया गीतपुरूष नरेंद्र सिंह नेगी ने इस युगल होली गीत में नरेंद्र सिंह नेगी सुरों के साथ गा रही हैं गायिका अजंली खरे और गीत में कर्णप्रिय संगीत से सजाया है संगीतकार विनोद चौहान ने और अपनी रिदम से सजाया जाने माने रिदमिस्ट सुभाष पांडेय ने गीत रिकॉर्ड हुआ केदार स्टूडियो में जिसके रिकॉर्डिस्ट हैं पवन गुंसाई । गीत में सिनोमेट्रोग्राफी रही है गोविंद नेगी की है गीत का निर्देशन सोहन चौहान का रहा गीत मे ड्रेस डिजाइन किया उषा नेगी ने, गीत के निर्माता कविलाष नेगी हैं और गीत मे प्रबन्ध शैलेंद्र पटवाल , अंकित सेमवाल का रहा। गीत में मुख्य अभिनय आकाश नेगी और शालिनी सुन्द्रीयाल का रहा। गीत में समूह नृत्य में अनिल, संजू ,रोहित, मैंडी, गौरव, सतीश ओलिवर, मानसी राणा और चाँदनी का रहा।

आप भी सुने इस नरेंद्र सिंह नेगी एवं साथियों के स्वरों से सजा गढ़वाली होली गीत को नीचे दिये यू ट्यूब लिंक के साथ

 

https://youtu.be/l4WgQLaenl0

Song: Hori Ka Khiladi
Singers: Narendra Singh Negi, Anjali Khare
Lyrics & Composition: Narendra Sing Negi
Featuring: Akash Negi, Shalini Sundriyal
Music: Vinod Chauhan
Rhythm: Subhash Pandey
Recordist: Pawan Gusain (Kedar Studio)
Dress Designer: Usha Negi
Management: Shailendra Patwal, Ankit Senwal
Cinematography & Editing: Govind Negi
Director: Sohan Chauhan
Producer: Kavilas Negi
Label: Narendra Singh Negi Official
Special Thanks: Raju Gusain, Himanshu Negi, Shudhanshu Negi
Dance Group: Anil, Sanju, Rohit, Mandy, Gaurav, Satish Oliver, Mansi Rana & Chandani

 

admin

Recent Posts

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

4 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

7 days ago