जौनपुर का ऐतिहासिक मौण मेला धूमधाम से मनाया गया
25 जून 2022 रविवार को जौनपुर का ऐतिहासिक मौण मेला धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने अगलाड़ नदी में टिमरू का पाउडर डालकर मौण मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान सिलवारपट्टी के कई गांवों के ग्रामीणों ने मेले में शिरकत की इस बार टिमरू के पाउडर बनाने की बारी सिलवाडपट्टी की थी। ग्रामीणों ने इसके बाद नदी में उतरकर मछली पकड़ी।
मौण मेला जौनपुर ब्लॉक की संस्कृति की एक अलग पहचान है। राजशाही के जमाने से ग्रामीण इस पर्व को मनाते आ रहे हैं। रविवार को सुबह 12:30 बजे अगलाड़ नदी में विशेष पूजा अर्चना के बाद टिमरू का पाउडर नदी में डाला गया। जिस पर बच्चे, युवा व बुजुर्ग एक साथ मछली पकड़ने के लिए नदी में उतरेंगे। इस बार टिमरू का पाउडर बनाने और मौण डालने की बारी सिलवाड पट्टी की थी जौनपुर में मौण मेला मनाए जाने की अनूठी परंपरा है। टिहरी नरेश रहे नरेंद्र शाह ने 1811 में स्वयं अगलाड नदी में आकर मौण डाली थी,तब से इस मेले को मनाया जाता है। इस बार मेले में पटटी सिलवाड, छैज्यूला, आठजयूला, लालूर, इडवालस्यूं जौनसार, उतरकाशी, मसूरी सहित आसपास के 114 गांव के लोगों ने भाग लिया।
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…