महिला काव्य मंच कीअगस्त माह की मासिक काव्यगोष्ठी ऑनलाइन हुई सम्पन्न
महिला काव्य मंच “मन से मंच तक” देहरादून उत्तराखंड इकाई की अगस्त माह की मासिक काव्यगोष्ठी दिन सोमवार, दिनांक 29-8-2022 को ऑनलाइन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई।
गोष्ठी की अध्यक्षता उत्तराखंड की प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. विद्या सिंह जी ने की, मुख्य अतिथि डॉ. इंदु अग्रवाल जी रहीं, विशिष्ट अतिथि डॉ. क्षमा कौशिक जी रहीं एवं संचालन डॉ. सुहेला अहमद जी ने किया।
गोष्ठी में डॉ. विद्या सिंह, महिमा श्री, डॉ.सुहेला अहमद, प्रो. उषा झा रेणु, मणि अग्रवाल “मणिका”, संगीता जोशी कुकरेती, शोभा पाराशर, नीरू नैय्यर ‘नीलोफ़र’, करुणा अथैया ‘किरण’, कुसुम पंत ‘उत्साही’, नीरू गुप्ता ‘मोहिनी’, अमृता पांडे, अर्चना झा “सरित”, झरना माथुर, डॉ. इंदु अग्रवाल, डॉ. क्षमा कौशिक, कविता बिष्ट “नेह”, विजयश्री वंदिता, प्रतिमा मोहन की उपस्थिति रही।
गोष्ठी का शुभारंभ प्रतिमा मोहन जी की सुमधुर एवं उत्कृष्ट वाणी वंदना के साथ जो हुआ तो फिर ऐसा काव्य-निर्झर बहा कि सभी उसमें भीगते ही चले गये। डॉ. सुहेला अहमद के कुशल संचालन में जहाँ कुछ कवयित्रियों ने स्त्रियों की स्थिति के विभिन्न पहलू रखे तो वहीं कुछ ने प्रेम को अलंकृत कर परिभाषित किया, कुछ ने देश और समाज के प्रति कर्तव्यों का बोध करवाया तो कुछ ने उत्तराखंड की खूबसूरती को शब्दों में पिरोया। काव्य के नव रसों का समावेश इस खूबसूरत गोष्ठी में रहा।
विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और अपनी उत्कृष्ट रचनाएँ सुनाकर सभी को आनंदित किया। अंत में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. विद्या सिंह जी के गरिमामय उद्बोधन एवं उनके रचना- वाचन से गोष्ठी ने पूर्णता प्राप्त की।
मणि अग्रवाल “मणिका”
जिला महासचिव
देहरादून इकाई, उत्तराखंड
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…