एजुकेशन

Go ग्रीन देहरादून कवच फाउंडेशन व अखिल भारतीय जनहित समिति का एक प्रयास हरियाली की ओर कार्यक्रम हुई प्रेस वार्ता

*Go ग्रीन देहरादून कवच फाउंडेशन व अखिल भारतीय जनहित समिति का एक प्रयास हरियाली की ओर कार्यक्रम हुई प्रेस वार्ता

देहरादून ।Go ग्रीन देहरादून कवच फाउंडेशन व अखिल भारतीय जनहित समिति का एक प्रयास हरियाली की ओर.. से
दिनांक 15/4/24 को कवच फाउंडेशन द्वारा एक प्रेस वार्ता प्रेस क्लब मे रखी गई 

जिसमे कवच फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ निवेदिता झा, डॉ अमन झा और अखिल भारतीय जनहित समिति के अध्यक्ष वरुण झा और उनकी टीम मौजूद थी इस अवसर पर डॉ निवेदिता झा और वरुण झा जी ने बताया की कल हरेला पर्व पर रायपुर राजीव गाँधी स्टेडियम के समीप वृक्षारोपण किया जायेगा मानव को जीने के लिये ईश्वर ने प्रकृति बनाई है और इस प्रकृति ने दुनिया के समस्त मानव को जीने के लिए सभी सुविधाएं दी है लेकिन आज का मानव स्वार्थी हो गया है और प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कर वनों एवं वृक्षों को नष्ट करने पर तुला है जिसके दुष्परिणाम से भयानक आपदाएं आ रही हैं यह प्रकृति की तरफ से हमें चेतावनी दे रही है कि अगर अभी भी नहीं जागेंगे तो सर्वनाश निश्चित है जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण का संरक्षण नितांत आवश्यक है और हम सभी को वृक्षारोपण के प्रति गंभीर होना होगा साथ ही पर्यावरण संरक्षण करना होगा हमारी संस्था इस दिशा में पहल कर चुकी है और संस्था वृहद स्तर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु जन जागरण करने जा रही है साथ ही साथ वृक्षारोपण समस्त देहरादून जिले में करने के प्रति संकल्पित है हम आप सभी पत्रकार बंधुओ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण हेतु सरकार को भी आगाह करना चाहते है…. पर्यावरण का संरक्षण मानव जीवन हेतु नितांत आवश्यक है और हम सुझाव देना चाहते है कि विकास के नाम पर वनों और वृक्षों के साथ छेड़छाड़ ना की जाए और अंधाधुंध कटान को रोका जाये
हम यह घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव कर रहे हैं कि कवच फाउंडेशन, अखिल भारतीय जनहित समिती के साथ आगामी 16 जुलाई से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थय स्वास्थ्य की दिशा में हमारा एक महत्वपूर्ण कदम है।

सभी सदस्य, विद्यार्थी, अभिभावक, और नागरिक को इस अभियान में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित करते हैं। हमारे द्वारा लगाया गया एक-एक पौधा हमारी धरती को हरा-भरा बनाने में अहम भूमिका निभाएगा और हम सब स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर होंगे

इस अवसर पर पौधारोपण के महत्व पर विशेष व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे। कृपया इस पुण्य कार्य में सम्मिलित होकर अपना अमूल्य योगदान दें।

 

 

admin

Recent Posts

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

5 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

7 days ago