भारत बना दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश
संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के मुताबिक, भारत 142.86 करोड़ लोगों के साथ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। यूएनएफपीए की द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट-2023 के मुताबिक भारत की जनसंख्या 1,428.6 मिलियन तक पहुंच गई है जबकि चीन की आबादी 1,425.7 मिलियन है।
2022 में भारत की जनसंख्या में 1.56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश की आबादी के दो-तिहाई से अधिक लोग 15 से 64 वर्ष के बीच की उम्र के हैं।
नवीनतम रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि भारत की कुल प्रजनन दर (Fertility Rate) 2.0 अनुमानित है। एक भारतीय पुरुष के लिए औसत जीवन एवरेज 71 वर्ष और महिलाओं के लिए 74 वर्ष है।
‘भारत की कहानी बहुत पावरफुल रही है’
यूएनएफपीए इंडिया के प्रतिनिधि और भूटान के कंट्री डायरेक्टर एंड्रिया वोजनार ने रिपोर्ट पर बयान देते हुए कहा हम यूएनएफपीए में भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 अरब अवसरों के रूप में देखते हैं। यह बेहद अच्छा है।
उन्होने कहा आगे कहा “भारत की कहानी काफी पावरफुल रही है। भारत ने शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, स्वच्छता, आर्थिक विकास के साथ-साथ तकनीकी मैदान में बहुत तरक्की की है। भारत सबसे ज़्यादा तादाद में रहने वाले युवाओं का देश है। इसकी आबादी में 254 मिलियन युवा 15 से 24 की उम्र के नौजवान हैं। यहां महिलाओं, लड़कियों नें कई क्षेत्रों में आगे बढ़कर तरक्की की है, भारत अपने लोगों को समानता के साथ आगे बढ़ने के समान अवसर देता है”
पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…