रेडियो

सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार होली मिलन समारोह

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय देहरादून द्वारा आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को होली की शुभकामनाएं दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया माध्यमों से लोगों को जागरूक करने की अपील भी की।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने इस दौरान प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में 05 लोक सभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए अभी तक 09 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि टिहरी लोक सभा सीट के लिए 02, गढ़वाल लोक सभा सीट के लिए 01, अल्मोड़ा और हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए 03-03 नामांकन अभी तक दाखिल हो चुके हैं। सी विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 6357 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिन्हें निस्तारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक केरल के बाद उत्तराखण्ड में सी विजिल एप के माध्यम से सबसे अधिक शिकायतों का निस्तारण किया गया है। राज्य के लगभग 60 हजार से अधिक मतदान कार्मिकों के लिए विशेष वेलफेयर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक बूथ स्तर पर एक हेल्थ प्लान भी तैयार किया जा रहा है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य के 11729 मतदेय स्थलों के लिए 12 हजार से अधिक वाहनों की तैनाती की आवश्कता रहेगी। इसके लिए परिवहन विभाग से संबंधित सभी कार्मिकों के लिए डाक मतपत्र की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से एक विशेष पहल की गई है, इसके तहत सभी एआरओ द्वारा संबंधित बीएलओ को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है। बीएलओ द्वारा अपने बूथों के मतदाताओं को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है।

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

4 hours ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

3 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

4 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

5 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

6 days ago