*हिंदी भवन भोपाल में संगोष्ठी का आयोजन*
गत दिनों हिंदी भवन भोपाल द्वारा प्रख्यात आलोचक करुणाशंकर उपाध्याय के आलोचना ग्रंथ जयशंकर प्रसाद महानता के आयाम पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का अयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के महामंत्री डाॅ.कैलाशचंद पन्त ने अतिथियों का स्वागत किया
इस अवसर पर अपना वक्तव्य देते हुए प्रो.आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने जयशंकर प्रसाद महानता के आयाम ग्रंथ की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि यह ग्रंथ प्रसाद की आलोचना परंपरा का मानदंड ही नहीं है अपितु वर्तमान पीढ़ी के आलोचकों एवं शोधार्थियों के लिए एक मार्गदर्शक ग्रंथ है। इससे वर्तमान पीढ़ी आलोचनात्मक प्रतिमान के साथ- साथ उत्कृष्ट एवं स्तरीय आलोचना भाषा सीख सकती है। यह आलोचना ग्रंथ प्रसाद साहित्य के साथ हमेश पढ़ा जाएगा। प्रोफेसर उपाध्याय ने आचार्य रामचंद्र शुक्ल की तरह सूत्र- वाक्यों में बड़े गहन एवं संश्लिष्ट अर्थ भर दिए हैं
इसी क्रम में प्रख्यात राष्ट्रवादी चिंतक डाॅ. रामेश्वर मिश्र पंकज ने कहा कि प्रोफेसर उपाध्याय ने प्रसाद के साहित्य रूपी सहस्र- दल कमल की अधिकांश पंखुड़ियों को उन्मीलित कर दिया है। इन्होंने भटकी हुई हिंदी आलोचना को भारतीय ज्ञान परंपरा के आलोक में नए प्रतिमान दिए हैं। यह निश्चित ही प्रसाद की आलोचना परंपरा में आचार्य नंददुलारे वाजपेयी और आचार्य नगेन्द्र की तरह बड़ा काम है। उपाध्याय ने इसमें वह कार्य भी कर दिया है जो उन दोनों से रह गया है। ये कहीं- कहीं अपनी बिरादरी के प्रभाव में पाश्चात्य विचारधाराओं का भी प्रयोग कर बैठे हैं जिससे बचना चाहिए था।
कार्यक्रम के अंत में डाॅ.कैलाशचंद पन्त ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को इस आलोचना ग्रंथ से मार्गदर्शन लेना चाहिए। यह आलोचनात्मक प्रतिमान और भाषिक औदात्य की दृष्टि से भी प्रसाद और रामचंद्र शुक्ल के स्तर पर पहुँच गया है जो हिंदी आलोचना को उसकी वास्तविक भाव- भूमि पर पुन: प्रतिष्ठित करता है। डाॅ.जया केतकी ने संगोष्ठी का सुंदर संचालन किया। इस अवसर पर राजकमल प्रकाशन समूह के प्रबंध निदेशक अशोक महेश्वरी, माधवराव सप्रे संग्रहालय के निदेशक डाॅ. विजय दत्त श्रीधर, प्रतिष्ठित कथाकार डाॅ. उर्मिला शिरीष, संभावनावान लेखिका डाॅ. इंदिरा दांगी समेत भारी संख्या में साहित्य- प्रेमी उपस्थित थे।
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…