*घुंघरू कत्थक संगीत महाविद्यालय ने किया चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
*देहरादून।* केवल विला स्थित घुंघरू कत्थक संगीत महाविद्यालय ने किया चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जयशिव दुर्गा मंदिर परिसर में किया। कार्यशाला विदुषी श्याम के निर्देशन में हुई। वह रेवा विद्यार्थी एवं पद्म विभूषण बिरजू महाराज की शिष्य हैं। कार्यशाला में तीन ताल में नन्हें बच्चों के लिए कई तिहाइयों रचना की गई जिसमें बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही दुसरे ग्रुप ने झपताल में उठान , तुकड़ा, तिहाई, तथा तीन ताल में शिव वरन द्वारा भगवान शिव के रूपों का वर्णन किया। तीन ताल में शुद्ध नृत्य दिखाते हुए उठान, आमद और तिहाइयां तथा एकताल में बिरजू महाराज द्वारा रचित तराने से कार्यशाला समापन किया। प्रिया शर्मा डायरेक्टर घुंघरू कत्थक संगीत महाविद्यालय जो प्रोमिला पांडे की शागिर्द हैं ने कहा मालती श्याम जी काफी उच्चकोटि नृत्यांगना है उनके अनुभव हर साल देहरादून के बच्चों को मिले हम यही चाहेंगे। अंशिका बहुगुणा , भूमिका वर्मा शिष्यों का भी कार्यक्रम में सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में मुख्या अथिति रही वरिष्ठ पत्रकार महिला उत्तराखंड एसोसिएशन की अध्यक्ष साधना शर्मा एवं डॉ संजीव शर्मा। साधना शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा प्रिय शर्मा ने जो कार्यशाला आयोजित की यह सराहनीय पहल है और वो इन कार्यक्रमों से उत्तराखंड में छोटी छोटी पौध तैयार कर रही हैं कला साहित्य संस्कृति के लिए। कार्यक्रम में इंद्रेश मोहन डबराल पंडित शिव दुर्गा मंदिर भी उपस्थित रहे। इस अवसर में बच्चों को प्रमाणपत्र वितरण के साथ कार्यशाला समापन हुआ।
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…