एजुकेशन

उर्दू भाषा के प्रतिष्ठित शायर इक़बाल ‘आज़र’ की गजल

 

 

उर्दू भाषा के प्रतिष्ठित शायर इक़बाल ‘आज़र’ की गजल

*ग़ज़ल*
——–
बिलक के जब कभी हम ऐड़ियां रगड़ते हैं
तो रेगज़ारों में भी चश्मे फूट पड़ते हैं

हमें मिला है सुख़न को संवारने का हुनर
ग़ज़ल के ताज में हम हीरे-मोती जड़ते हैं

तमाम शाख़ें नज़र आती हैं उदास-उदास
ख़िज़ां के दौर में जब ख़ुश्क पत्ते झड़ते हैं

ज़ियां समेटते हैं ख़ुद ही अपने दामन में
अजीब होते हैं जो लोग ज़िद पे अड़ते हैं

कभी बनाए थे हमने जो रेगे-साहिल पर
वो नक़्श मौजे-जुनूं ख़ेज़ से बिगड़ते हैं

दिलों पे होता है जब बदगुमानियों का नुज़ूल
बसे बसाए हुए आशियां उजड़ते हैं

*रगों में बहते लहू की रवानी जम सी गई*
*वो सर्द रात है ‘आज़र’ कि जिस्म अकड़ते हैं*
——- इक़बाल ‘आज़र’

admin

Recent Posts

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

8 hours ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

1 day ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

2 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

4 days ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

6 days ago