एजुकेशन

गोस्वामी तुलसी दास सारस्वत सम्मान- 2023′ से सम्मानित होंगे प्रसिद्ध व्याकरणाचार्य एवं भाषा-विज्ञानी कमलेश कमल

 

‘गोस्वामी तुलसी दास सारस्वत सम्मान- 2023’ से सम्मानित होंगे प्रसिद्ध व्याकरणाचार्य एवं भाषा-विज्ञानी कमलेश कमल
——————————–

इस वर्ष हिन्दी साहित्य एवं सेवा के क्षेत्र का राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान ‘गोस्वामी तुलसी दास सारस्वत सम्मान-2023’ हिन्दी के सुप्रसिद्ध विद्वान्, व्याकरणाचार्य एवं भाषा-विज्ञानी कमलेश कमल को प्रदान किया जाएगा। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन (तुलसी भवन) द्वारा तुलसी जयंती समापन समारोह के अवसर पर दिए जाने वाले इस सम्मान के अंतर्गत *स्मृति-चिह्न, श्रीफल, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं ₹51,000 की नगद राशि* दी जाएगी।

कमलेश कमल का जन्म बिहार राज्य के पूर्णियाँ जिले में हुआ। 2007 में UPSC की परीक्षा पास कर वर्तमान में आप झांसी में ITBP में डिप्टी कमांडेंट हैं। अब तक आपकी 2000 से अधिक आलेख, कविताएँ, कहानियाँ, सम्पादकीय, आवरण-कथा, समीक्षा आदि प्रकाशित हो चुकी हैं। हिन्दी के विभिन्न शब्दकोशों के निर्माण में आपकी महती भूमिका रही है। आपके बेस्टसेलर पुस्तक “भाषा-संशय-शोधन ” को गृह-मंत्रालय ने अपने सभी अधीनस्थ एवं संबद्ध कार्यालयों को अधिकाधिक उपयोग करने हेतु निर्देशित किया है।
आपका फेसबुक पेज ‘कमल की कलम’ प्रतिमाह 6-7 लाख पाठकों द्वारा पढ़ा जाता है।

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन (तुलसी भवन) के मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी
ने बताया कि इस वर्ष यह सम्मान तुलसी जयंती समापन समारोह के अवसर पर *27 अगस्त, अपराह्न 5 बजे* तुलसी भवन मुख्य सभागार में प्रदान किया जाएगा।

admin

Recent Posts

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

20 hours ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

2 days ago

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

4 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

5 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

6 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

7 days ago