वर्तमान में सांसद हरिद्वार डा रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी श्रेयसी निशंक बनी सेना में मेजर
पूर्व केंद्रीय मंत्री वर्तमान में सांसद हरिद्वार डा रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी श्रेयसी निशंक सेना में मेजर बन गई हैं इसी खुशी के पल को फेसबुक पेज ट्विटर में कुछ इस तरह लिखकर साझा किया अपने भावों को व्यक्त किया।
मित्रों!
आज का दिन मेरे लिए अपार गौरव एवं गर्व से अभिभूत करने वाला दिवस है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस होने के साथ ही बेटी श्रेयसी निशंक की भारतीय सेना में मेजर पद पर पदोन्नति हुई है।
देवभूमि उत्तराखंड वीर-प्रसूता भूमि है। यहां औसतन प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति सेना में भर्ती होकर राष्ट्र को अपनी सेवाएं समर्पित करता है। मुझे अपार खुशी है कि मेरी बेटी ने देवभूमि की इस स्वर्णिम एवं गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाया है। हमारी बेटियां जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज तथा राष्ट्र को आगे बढ़ा रही हैं।
मैं देवभूमि उत्तराखंड सहित देश की सभी बेटियों से आह्वान करता हूं कि वे देश की सेना के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों का भी कैरियर के रूप में चुनाव करें तथा स्वयं अपने को, अपने समाज को और अपने राष्ट्र को गौरवान्वित करने का कार्य करें।
विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…
देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…
23 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जनपदों में शुरू होगी EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच,…
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…