‘जहाँ हर बच्चे के लिए बनती है एक विशेष-धुन'[सांस्कृतिक धरोहर, विस्लिंग विलेज- मेघालय–जतिन भारद्वाज, यश पब्लिकेशन्स]

निश्चित ही मेघों का घर या मेघालय प्रकृति की अनुपम देन है। उमड़ते-घुमड़ते मेघ, सुरम्य वादियाँ, कल-कल बहती नदियाँ पर्यटकों का बरबस मन मोह लेती हैं। यहाँ आने के बाद यहाँ स्थित एक ऐसे गाँव में जाना हुआ जो भारत ही नहीं, बल्कि विश्वभर में अपनी एक अलग संस्कृति के लिए सुप्रसिद्ध है। मेघालय से 56 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है कॉन्गथोंग गाँव जिसे विस्लिंग विलेज के नाम से भी जाना जाता है। 

कॉन्गथोंग गाँव की बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ जब कोई लड़का या लड़की का जन्म होता है; तो मां उसके लिए अर्थात् नाम के संबोधन के लिए एक खास तरीके का धुन तैयार करती है जिसे जिंगरवाई यावबेई (अर्थात माँ के द्वारा तैयार किया गया धुन) कहा जाता है और विशेष बात यह भी है कि यह धुन गाँव में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए निर्मित है और गाँव में रहने वाले लगभग 700 लोगों के लिए अलग-अलग धुन तैयार की गई है। खास बात यह भी है कि जिसके लिए जो धुन बनाई गई है वैसी धुन किसी अन्य के लिए नहीं होती है।

जब 30 जुलाई 2019 को राज्यसभा में मेघालय के सुदूर स्थित एक गाँव कॉन्गथोंग  को सांस्कृतिक धरोहर घोषित करने की आवाज उठाई गई, तभी से इस गांव का सांस्कृतिक वैशिष्ट्य प्रकाश में आने लगा। कहा जाना चाहिए कि जब से राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा ने इस गाँव के विकास की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है, तब से यह गाँव विशेष चर्चा में है। राज्यसभा संसद के विशेष प्रयास से गाँव की मूलभूत सुविधाएं सुधरने लगी और अब तो इस विस्लिंग विलेज को यूनेस्को ने भी सांस्कृतिक विरासत की श्रेणी में भी शामिल कर किया है। 

आज आवश्यकता है कि इस अतुलनीय सांस्कृतिक विरासत के सौंदर्य को बचाया जाए, उसे विस्तार दिया जाए…..यहाँ की मातृशक्ति द्वारा बनाई गई धुनों के सामाजिक व सांस्कृतिक महत्व को समझा जाए, उसे संयोजित किया जाए।

गाँव के कई लोगों से मिलना और उनकी संस्कृति, परम्परा और मूल्यों को जानना बहुत ही सुखद रहा।  प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर ग्राम्य-चित्र… धुन में सम्बोधित करते नाम अब स्मृति में टँग गए हैं। 
जतिन भारद्वाज
निदेशक
यश पब्लिकेशंस, नई दिल्ली


admin

Recent Posts

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट

ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…

1 day ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…

2 days ago

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…

3 days ago

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन

जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…

4 days ago

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को मिला ‘इंटरनेशनल स्कूल’ का दर्जा

उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…

5 days ago

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

6 days ago