मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें देहरादून में आगामी 08 व 09 दिसम्बर को आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जी का सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों की निकासी के दौरान दिये गये मार्ग निर्देशन और सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इसके लिये सभी आवश्यक संसाधन एवं मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही श्रमिकों एवं उनके परिजनों का मनोबल बढ़ाने से ही हम इस गम्भीर संकट से अपने श्रमिक भाइयों को सुरक्षित वापस लाने में सफल हो पाये हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर, हरिद्वार में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने तथा न्यूजीलैंड के सहयोग से चल रहे कीवी फिजिबिलिटी स्टडी में उत्तराखण्ड को सम्मिलित करने का अनुरोध किया।
उन्होंने मानसखण्ड मन्दिर माला परियोजना के विकास तथा पिथौरागढ़ के लिये सुगम यात्रा हेतु 508 किमी. सड़क के लिये 20 डीपीआर की मंजूरी के साथ ही 1000 करोड़ रुपए की स्वीकृति तथा प्रदेश के 3 राज्य मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ में धौलीगंगा एवं गौरी गंगा नदियों पर प्रस्तावित विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण की अनुमति तथा अलकनंदा, भागीरथी एवं उसकी सहायक नदियों में निर्विवादित 11 परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण की अनुमति देने का भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…