एजुकेशन

आईटीबीपी में डिप्टी कमांडेंट एवं भाषा-विज्ञानी कमलेश कमल टाइकून इंटरनेशनल की सूची में*

*आईटीबीपी में डिप्टी कमांडेंट एवं भाषा-विज्ञानी कमलेश कमल टाइकून इंटरनेशनल की सूची में*
****************
वर्दीधारियों को हमेशा देश के लिए उनकी सेवा, कर्तव्य के प्रति समर्पण और अनुशासित जीवन शैली के लिए जाना जाता है; लेकिन एक वर्दी धारी की कलम कमाल भी कर सकती है।

ऐसा ही कुछ कर दिखाया है– ITBP में डिप्टी कमांडेंट के रूप में कार्यरत कमलेश कमल की कलम ने; तभी तो उन्हें प्रसिद्ध इंटरनेशन पत्रिका Tycoon इंटरनेशनल ने भारत के चयनित 25 ब्यूरोक्रेट्स में शामिल किया है। इतना ही नहीं, इनके द्वारा लिखी गई किताब “भाषा संशय शोधन” को भारत सरकार के गृह-मंत्रालय ने अपने सभी अधीनस्थ और सम्बद्ध कार्यालयों को खरीदने के निर्देश भी जारी किए हैं, ताकि किताब के अध्ययन के बाद हिंदी-भाषा के प्रयोग में होने वाली गलतियों से बचा जा सकेगा।

विदित हो कि मूलरूप से पूर्णियाँ, बिहार के रहनेवाले कमलेश कमल भाषा-विज्ञान और हिंदी व्याकरण में अपने प्रयासों के लिए देश भर में लोकप्रिय हैं। उनके 2000 से अधिक लेख, संपादकीय, कहानियां, फीचर कहानियां और कविताएं प्रकाशित हो चुकी हैं। वे न केवल देश के प्रसिद्ध वैयाकरण और भाषाविद् हैं, बल्कि राष्ट्रभाषा-हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित भी हैं।

हिंदी के लिए उनका प्रेम इतना प्रगाढ़ है कि छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने या समय बिताने के बजाय वे विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की यात्रा करना पसंद करते हैं। शब्दों की व्युत्पत्ति पर उनके फेसबुक पेज ‘कमल की कलम’ को 5 लाख से अधिक लोगों द्वारा पढ़ा जाता है। वस्तुतः, एक अंतरराष्ट्रीय अँगरेज़ी पत्रिका द्वारा देश के 25 शीर्ष अधिकारियों में शामिल किया जाना, उनके हिंदी-भाषा के लिए किए गए कार्यों का सम्मान है।

admin

Recent Posts

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो से गूंजा वाराणसी

पीएम मोदी ने नमो घाट पर देखा वायुसेना का शौर्य, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो…

14 hours ago

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी नड्डा ने टीकाकरण अभियान पर दिया जोर

विश्व पोलियो दिवस 2026: भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता जरूरी, जेपी…

1 day ago

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी का शुभारंभ, IT स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा देहरादून।…

2 days ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ ओवरसब्सक्राइब

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, कुछ ही घंटों में हुआ…

5 days ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को दी ₹20.55 करोड़ की सौगात, पांच…

6 days ago