एसजीआरआर में महिलाओं को मासिक धर्म में मिलेगा अवकाश
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन से जुड़े स्कूल और कॉलेजों में नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए बड़ी पहल की गई है। एसजीआरआर ग्रुप ने मासिक धर्म सवैतनिक अवकाश नीति को लागू किया है। ग्रुप का दावा है कि उत्तराखंड में इसे लागू करने वाला एसजीआरआर पहला संस्थान है। बता दें कि यहां मासिक धर्म अवकाश की सुविधा छात्राओं को भी मिलेगी।
एसजीआरआर ग्रुप ने अपने शिक्षण संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए मासिक धर्म अवकाश नीति घोषित की है। इससे एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवं एसजीआआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित सभी संस्थानों की महिला फैकल्टी, स्टाफ और छात्राओं को मासिक धर्म अवकाश मिलेगा। कार्यरत महिलाओं
के लिए यह सवैतनिक अवकाश होगा। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन प्रबन्धन ने सर्कुलर जारी कर आदेश को प्रभावी भी कर दिया है। मासिक धर्म अवकाश के अन्तर्गत मासिक धर्म के पहले दिन अवकाश की घोषणा की गई है। एसजीआरआर ग्रुप प्रबन्धन ने
सुप्रीम कोर्ट भी दे चुका नीति बनाने के निर्देश
महिला कर्मचारियों को मासिक धर्म अवकाश का मामला सुप्रीम कोर्ट में उठ चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने इस साल जुलाई महीने में केंद्र सरकार को राज्यों और अन्य पक्षकारों से परामर्श कर एक माडर्न नीति बनाने के निर्देश दिए थे।
ओडिशा में पिछले माह घोषित हुई नीति ओडिशा सरकार ने पिछले महीने ही मासिक धर्म अवकाश की नीति
घोषित करते हुए महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। ओडिशा सरकार ने 55 वर्ष से कम आयु की महिला कर्मचारियों को हर महीन एक दिन मासिक धर्म अवकाश देने की घोषणा की है।
कहा कि इस तरह का अवकाश महिलाओं के कार्यबल को बढ़ाएगी और उन्हें काम के प्रति प्रोत्साहित करेगी। एसजीआरआर प्रबंधन ने यह भी कहा कि उन्होंने मातृशक्ति की समस्या के समाधान की दशा में एक कदम उठाया है।
ऋषिकेश में होगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘क्लोवर’ की शूटिंग, फरवरी 2027 में पहुंचेगी फिल्म यूनिट मुख्यमंत्री…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के दिए निर्देश मुख्य…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने स्टेट स्किल डेवलपमेंट प्लान शीघ्र तैयार करने के दिए…
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न आपदाओं के आकलन और जोखिम न्यूनीकरण में एआई की अहम भूमिका…
उत्तराखंड के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव: SGRR मिशन की अनूठी पहल, तीन स्कूलों को…
हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…